{"_id":"63c198a61d81897e707d32e0","slug":"sir-son-took-loan-but-did-not-get-pm-house-khalilabad-news-gkp4642415104-2023-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: साहब! बेटे ने लोन लिया तो नहीं मिला पीएम आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: साहब! बेटे ने लोन लिया तो नहीं मिला पीएम आवास
विज्ञापन
साहब! बेटे ने लोन लिया तो नहीं मिला पीएम आवास
अपर एसडीएम ने प्रकरण की जांच कराने का दिया भरोसा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अपर एसडीएम नवीन कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को डीएम कार्यालय में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। महिला शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि बेटे ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार के लिए बैंक से लोन लिया था। इस वजह से प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम होने के बाद भी अपात्र ठहरा दिया गया। अपर एसडीएम ने जांच कराने का भरोसा दिया।
विकास खंड खलीलाबाद के खरवनिया निवासी विनीता सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की स्थायी पात्रता सूची में उसका नाम है। उसके पट्टीदार ने जमीन संबंधी विवाद की शिकायत की थी। डीडीओ, ग्राम विकास अधिकारी और जूनियर इंजीनियर ने मौके पर आकर जांच की। आरोप है कि उसका बेटा मुख्यमंत्री स्वरोजगार के तहत बैंक से ऋण लिया था। उसी आधार पर उसे अपात्र बता दिया गया।
शिकायतकर्ता ने डीएम के नाम संबोधित शिकायती पत्र अपर एसडीएम को दिया। अपर एसडीएम ने प्रकरण की जांच बीडीओ खलीलाबाद को सौंपी। नाहरडीह निवासी अखिलेश सिंह ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव में कराए गए विकास कार्यों में अनियमितता की गई है। आरोप है कि शिकायत करने के बाद आननफानन पुराने खड़ंजे को उखाड़ कर नए सिरे से कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
अपर एसडीएम ने प्रकरण की जांच कराने का भरोसा दिया। भाटपार निवासी नरसिंह ने जमीन संबंधी विवाद की शिकायत की। डीएम से मिलने आए स्वच्छा ग्रहियों का प्रतिनिधि मंडल मुलाकात नहीं होने पर बाद में डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद के पास गया। स्वच्छा ग्रहियों ने कहा कि उन्हें काम नहीं दिया जा रहा है।