{"_id":"5c9bb577bdec2213ff32c2d6","slug":"silence-on-the-stand-rides-on-the-road-the-jam-crisis-separates","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टैंड पर सन्नाटा, सड़क पर भरते हैं सवारी, जाम का संकट अलग से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टैंड पर सन्नाटा, सड़क पर भरते हैं सवारी, जाम का संकट अलग से
Wed, 27 Mar 2019 11:10 PM IST
राकेश पांडेय
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर
Published by: राकेश पांडेय
Updated Wed, 27 Mar 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
स्टैंड पर सन्नाटा, सड़क पर भरते हैं सवारी, जाम का संकट अलग से
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। शहर से विभिन्न रूटों पर वाहनों के आवाजाही के लिए टैक्सी स्टैंड निर्धारित किया गया है। इसके लिए नगर पालिका ने स्टैंड की नीलामी भी की है, लेकिन निर्धारित जगहों पर वाहन खड़े नहीं किए जा रहे हैं। शहर में इधर-उधर सड़क के किनारे खड़े वाहनों के चलते कस्बे में दिन भर जाम लगता है। इसके बाद भी जिम्मेदार आंख मूंदे हुए हैं।
खलीलाबाद जनपद के विभिन्न स्थानों के लिए वाहनों के आने-जाने के लिए कई स्थानों पर टैक्सी स्टैंड बनाया गया है। इसमें मेंहदावल जाने वाले वाहनों के लिए बाईपास से 200 मीटर आगे स्टैंड बनाया गया है, लेकिन यहां ओवरब्रिज के नीचे तक वाइन खड़ा कर सवारियां भरी जा रही हैं। यही नहीं आजाद चौक तक वाहन खड़े हो रहे हैं। यह स्थिति तब है जबकि इन स्थानों पर यातायात पुलिस हमेशा तैनात रहती है। ऐसी ही स्थिति धनघटा जाने वाले वाहनों की भी है। यहां के लिए विधियानी मोड पर टैक्सी स्टैंड बनाया गया है। यहां कुछ वाहन तो खड़े हो रहे है, लेकिन अधिकतर वाहन शहर में सवारियां भर रहे हैं। त्रिपाठी मार्केट, बैंक चौराहा से लेकर मुखलिसपुर रोड पर हमेशा वाहन दिख जाते हैं। वाहन चालकों की इस मनमाने के कारण अक्सर शहर में जाम की समस्या पैदा हो रही है। ऐसे में लोग परेशान हो रहे है। सबसे ज्यादा दिक्कत तब होती है जब स्कूलों में छुट्टी होती है। बच्चों से भरे वाहन शहर से होकर गुजरते हैं तो मनमाने ढंग से वाहन खड़ा कर सवारियां भरने वाले और दिक्कत पैदा कर रहे हैं।
शहर के निवासी राधेश्याम ने कहा कि टैक्सी स्टैंड बनने के बाद भी मनमाने ढंग से सवारी वाहन शहर में इधर-उधर खड़े हो रहे हैं। इससे जाम की समस्या पैदा हो रही है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद और यातायात पुलिस को इस पर ध्यान देने की जरूरत है। कस्बे के निवासी राकेश कुमार ने कहा कि टैक्सी स्टैंड पर वाहन न खड़ा कर शहर में घूम घूम कर सवारियां भरने से आए दिन जाम लग रहा है। उन्होंने कहा कि जब स्टैंड निर्धारित है तो कैसे सवारी वाहन कस्बे में आ जा रहे हैं, यह सवाल है।