{"_id":"6641049564e1e0608506f1fa","slug":"shyamu-was-murdered-by-slitting-his-throat-on-suspicion-of-illicit-relationship-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-114374-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अवैध संबंध के शक में गला रेतकर हुई थी श्यामू की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अवैध संबंध के शक में गला रेतकर हुई थी श्यामू की हत्या
Sun, 12 May 2024 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 12 May 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
- युवक की हत्या में शामिल दोनों नामजद आरोपी गिरफ्तार
- हत्या में प्रयुक्त चाकू आदि बरामद हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के बरईपार में हत्या कर फेंके गए युवक के शव के मामले में पुलिस ने नामजद दो आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर आला कत्ल चाकू, घटना में प्रयुक्त बाइक व दो मोबाइल फोन बरामद किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला रेत कर हत्या की पुष्टि हुई है।
बखिरा थाना क्षेत्र के नंदौर गांव निवासी पप्पू ने पुलिस को बताया कि उनका बेटे श्यामू को मोहल्ले के दो युवक शराब पिलाने के बहाने शुक्रवार की देर शाम अपने साथ लेकर गए थे। उनके भाई ने जब दोनों से पूछताछ किया तो उन्होंने डांट दिया। देर रात तक बेटे के वापस न आने पर वह लोग उसकी तलाश कर रहे थे। एक युवक को अपनी पत्नी के साथ बेटे का अवैध संबंध होने का शक था। इसी बीच उनके बेटे का शव कोतवाली क्षेत्र के बरईपार गांव में झाडियों में पाया गया। पिता ने बेटे के हत्या की आशंका गांव के संगम पुत्र छेदी और विजय पुत्र सुग्रीव के खिलाफ हत्या और शव छिपाने के मामले में केस दर्ज कराया था। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी संगम अभी हाल में ही मुबंई से आया था। उसने श्यामू को पहले भी कई बार पत्नी से संबंध के शक में समझाया था। इसके बाद अपने दोस्त विजय के साथ मिलकर साजिश रच डाली। शुक्रवार की शाम को दोनों उसे घर से ले जाकर जमकर शराब पिलाई। बाद में बाइक से लेकर कोतवाली क्षेत्र के बरईपार पहुंचे। जहां पर बाइक रोक दिया। इसके बाद चाकू से ताबडतोड़ प्रहार कर हत्या कर दी। शव को छिपाने के लिए झाड़ी में फेंक दिया। कुछ दूर आगे जाकर चाकू को भी ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू, बाइक व दो मोबाइल बरामद किया है। सीओ ब्रजेश सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी गिरफ्तार है। घटना प्रयुक्त चाकू भी बरामद है। अवैध संबंध के शक में यह हत्या हुई है। दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।