फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   shot by gun to girl, injured

रंजिश में युवती को मारी गोली, घायल, दाहिने पैर और हाथ के पंजे में लगी गोली

Sat, 14 Nov 2020 05:05 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 05:05 PM IST
विज्ञापन
shot by gun to girl, injured
रंजिश में युवती को मारी गोली, घायल, दाहिने पैर और हाथ के पंजे में लगी गोली
विज्ञापन

- दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया हत्या के प्रयास का केस
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के घोरांग गांव में शुक्रवार की रात पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने युवती को गोली मार दी। गोली युवती के पैर और हाथ के पंजे में लगी। घायल युवती को लोग जिला अस्पताल ले गए। जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। शनिवार को पुलिस ने दो लोगों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया।

घोरांग गांव निवासी रामशब्द पुत्र राधे चौहान का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार की रात करीब दस बजे गांव के ही रोशन चौहान पुत्र रंदे चौहान और रामबचन पुत्र छबिलाल उसके दरवाजे पर चढ़ आए। आरोप है कि रंजिश की वजह से ही लोगों ने उसकी 20 वर्षीय बेटी पुनीता चौहान को गोली मार दी। गोली लगने से बेटी घायल हो गई। घटना के बाद जब तक लोग मौके पर जुटे तब तक दोनों आरोपी भाग निकले। घटना से मौके पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। घायल युवती को लेकर लोग पहले सीएचसी मलौली ले गए, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित पिता ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ आरके गौतम ने बताया कि घायल पुनीता के दाहिने पैर और हाथ के पंजे में गोली लगी है। इस मामले में पीड़ित पिता रामशब्द चौहान की तहरीर के आधार पर रोशन चौहान और रामबचन चौहान के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed