फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Short circuit fire, two huts burnt to ashes

Sant Kabir Nagar News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दो झोपड़ियां जलकर राख

Wed, 04 Jan 2023 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Short circuit fire, two huts burnt to ashes
कुल्हडियां गांव पीड़ित कमलावती की जली झोपड़ी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दो झोपड़ियां जलकर राख
विज्ञापन

कुल्हड़िया में हुआ हादसा, चार बकरियों की मौत
बेलहर (संतकबीरनगर)। क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुल्हड़िया में मंगलवार देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की रिहायशी झोपड़ी जलकर राख हो गई। शोर मचाने पर जब तक लोग पहुंचे तब तक सब कुछ जल चुका था।
कुल्हड़िया में कमलावती पत्नी बेकारू के रिहायशी झोपड़ी में रात में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घर में मौजूद चार बकरियों की जलकर मौत हो गई। अनाज, कपड़ा, बर्तन आदि जल गए।
विज्ञापन

आग की तेज लपटों के कारण बगल में स्थित दुलारी देवी पत्नी रामकरन का छप्पर का घर भी आग की चपेट में आ गया। दोनों परिवारों के पास कुछ भी नहीं बचा है। ग्रामीणों ने घर जलने की सूचना राजस्व विभाग को दी। हल्का लेखपाल अनस अंसारी ने रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग लगने से घरेलू सामान जले
धनघटा। महुली क्षेत्र के कोल्हुगाड़ा के राजस्व गांव विशुनपुर में मंगलवार रात झोपड़ी में आग लग गई। झोपड़ी में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन, बिस्तर आदि जल गए। झोपड़ी में बंधी मवेशी भी झुलस गई।

क्षेत्र के विशुनपुर निवासी राम रोहित शर्मा ने बताया कि भोजन करने के बाद परिजनों के साथ देर शाम सोने चले गए। देर रात अचानक झोपड़ी में आग की लपटें निकलते देख वह चौक गए। शोर मचाने पर ग्रामीण जुट गए और आग बुझाने की कोशिश करने लगे। आग से झोपड़ी में खड़ी बाइक जल कर क्षतिग्रस्त हो गई। भैंस भी गंभीर रूप से झुलस गई। अग्निकांड से झोपड़ी में रखा घरेलू उपयोगी सामान जलकर नष्ट हो गया। ग्राम प्रधान राम उग्रह की सूचना पर राजस्व कर्मी की टीम पहुंच गई। नष्ट सामानों का मूल्यांकन कार्य में जुट गई है। इस दौरान राजस्व टीम ने पीड़ित परिवार को सरकारी मदद दिलाने का भरोसा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed