फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   shops are open on monday

अग्निपथ योजना : बंदी का नहीं दिखा असर, मुस्तैद रही पुलिस

Mon, 20 Jun 2022 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
shops are open on monday
बंदी का नही दिखा असर शहर में खुली रही दुकाने।संवाद - फोटो : KHALILABAD
अग्निपथ योजना : बंदी का नहीं दिखा असर, मुस्तैद रही पुलिस
विज्ञापन

- रेलवे स्टेशन पर दिखी विशेष सतर्कता, डीएम व एसपी ने लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अग्निपथ योजना के विरोध में सोमवार को आयोजित बंदी का जिले में असर नहीं दिखा। दुकानें प्रतिदिन की तरह खुली रही और लोग रोजमर्रा के जरूरी सामनों की खरीदारी करते नजर आए। दूसरी तरफ प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क नजर आया। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर विशेष सतर्कता बरती गई। आरपीएफ और जीआरपी के जवान मुस्तैद रहे।

अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं ने सोमवार को बंदी की घोषणा की थी। इसको लेकर प्रशासन सुबह से मुस्तैद रहा। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कस्बे में पुलिस के जवान गश्त करते रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी सतर्कता बरती गई। प्रशासन की सख्ती का असर रहा कि बंदी बेअसर साबित हुई। डीएम दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार ने कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखने के लिए भारी पुलिस बल के साथ रेलवे स्टेशन खलीलाबाद पहुंचकर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जीआरपी एवं आरपीएफ के संबंधित अधिकारियों से वार्ता की और सुरक्षा व्यवस्था संबंधी जानकारी प्राप्त की। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले मुख्य बाजार का भी भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित को निर्देश दिए। ग्रामीण क्षेत्रों में भी थानों की पुलिस मुस्तैद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed