{"_id":"67f2c802a631f40110048f88","slug":"shops-and-parking-on-the-road-difficult-to-pass-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-130850-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सड़क पर दुकानें और पार्किंग...गुजरना दुश्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सड़क पर दुकानें और पार्किंग...गुजरना दुश्वार
Sun, 06 Apr 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 06 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
गोलाबाजार में अतिक्रमण के चलते सड़क पर लगता है जाम, बढ़ाकर लगा दी हैं दुकाने
संतकबीरनगर। शहर में अतिक्रमण का बोलबाला हो गया है। सड़क तक दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है, जिससे सड़कें सिकुड़ गई हैं और आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। जिससे लोगों को आने-जाने में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। अतिक्रमण हटाने के नाम पर पालिका प्रशासन सिर्फ योजना बनाने तक ही सीमित है।
जिला मुख्यालय पर अतिक्रमण हटाने के लिए करीब एक साल से कोई अभियान नहीं चलाया गया है। अभियान के नाम पर केवल प्रचार प्रसार कर चेतावनी दी जा रही हैं, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया है। इसके चलते शहर में मुख्य बाजार गोलाबाजार, बरदहिया, पुरानी तहसील, आजाद चौक, मुखलिपुर तिराहा, मेंहदावल बाईपास आदि स्थानों पर अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। इसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शहर की हृदय स्थली कहे जाने वाले गोलाबाजार में सड़क तक दुकानें सज रही है। जिसके कारण आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। स्थिति यह है गोला बाजार की गली में आना-जाना मुश्किल हो गया है। सड़क पर पटरी दुकानदार छाजन डालकर कब्जा किए हुए हैं। यही नहीं रोजमर्रा के जरूरी सामानों की खरीदारी करने आने वाले लोग अपने वाहन भी सड़क पर ही खड़ा कर दे रहे हैं, जिससे समस्या और बढ़ गई है। इसके बाद भी पालिका प्रशासन आंख मूंदे हुए हैं।