फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Shopkeeper threatened in the name of sampling; FIR registered.

Sant Kabir Nagar News: सैंपलिंग के नाम पर दुकानदार को धमकाया, प्राथमिकी दर्ज

Mon, 14 Sep 2026 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper threatened in the name of sampling; FIR registered.
मेंहदावल। मेंहदावल नगर के अव्वल केटवलिया मोहल्ले में मिठाई का सैंपल लेने को लेकर महिला दुकानदार से अभद्रता और धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सैंपल देने से मना करने पर युवक ने गालीगलौज की और महिला के बेटे को जान से मारने की धमकी दी। हंगामा बढ़ने पर आरोपी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। परिजन ने बाइक पुलिस के हवाले कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता विजयलक्ष्मी पत्नी सजनलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 अगस्त को बेलहरकला थाना क्षेत्र के कटवा निबिहा अगियौना गांव निवासी विनोद कुमार पांडेय उनके घर के पास बाइक खड़ी कर दुकान पर पहुंचा। उसने मिठाई का सैंपल मांगा। पीड़िता के अनुसार, वह इससे पहले भी तीन बार सैंपल ले जा चुका है।
विज्ञापन

इस बार सैंपल देने से मना करने पर आरोपी गालीगलौज करने लगा। शोर सुनकर विजयलक्ष्मी का बेटा अनुभव बाहर आया तो आरोप है कि विनोद ने उसे जान से मारने की धमकी दी और बाइक मौके पर छोड़कर भाग गया। अनुभव ने सुरक्षा की दृष्टि से बाइक थाने में लाकर जमा कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक घटना के बाद से उनकी तबीयत खराब थी। स्वस्थ होने के बाद शनिवार को उन्होंने मेंहदावल थाने में तहरीर दी। उन्होंने अपने बेटे की सुरक्षा को लेकर आशंका भी जताई है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed