{"_id":"65f5de9328c56711930eef7b","slug":"shopkeeper-dies-after-being-hit-by-truck-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-111423-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ट्रक की चपेट मे आने से दुकानदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ट्रक की चपेट मे आने से दुकानदार की मौत
Sat, 16 Mar 2024 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 16 Mar 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
-बखिरा कस्बा के शालीमार तिराहा पर शाम को हुई घटना
- पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम मे भेजा, परिजन रो-रोकर बेहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। कस्बा बखिरा के शालीमार तिराहे पर शनिवार को शाम तीन बजे के निकट एक बाइक सवार युवक ट्रक की चपेट में आ गया। दुर्घटना के बाद गंभीर हालत मे घायल युवक को परिजन मेंहदावल सीएचसी ले गए। जहां पर डाक्टरों ने घायल युवक को देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पीडित सिराजुद्दीन निवासी रसूलाबाद (लेडुआ महुआ) ने बताया कि उनका बेटा शाहनवाज बीस वर्ष अमरडोभा में काॅस्मेटिक्स की दुकान चलाता था। दोपहर बाद वह घर से खाना खाकर दुकान पर बाइक से जा रहा था। रसूलाबाद स्थित शालीमार तिराहे पर मेंहदावल की ओर से आ रहे एक ट्रक ने बेटे की बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर लोगों की काफी भीड़ जुट गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रक का अगला पहिया युवक के शरीर पर चढ़ गया था। गंभीररूप से घायल बेटे को तत्काल मेंहदावल सीएचसी ले जाया गया। जहां पर डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
पिता सिराजुद्दीन ने बताया कि वह वेल्डिंग का काम करते हैं। दो बेटों में शाहनवाज छोटा था। शाहनवाज की अभी शादी नही हुई थी। बेटे की मौत से उसका पूरा संसार उजड़ गया। घर के अन्य सदस्य शाहनवाज की मौत से बेसुध हैं। बखिरा पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दिया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है, जबकि चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया।