फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Shivangi welcomed in Khalilabad after being honored at Rashtrapati Bhavan

Sant Kabir Nagar News: राष्ट्रपति भवन में सम्मानित होने के बाद शिवांगी का खलीलाबाद में स्वागत

Sat, 25 Apr 2026 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Shivangi welcomed in Khalilabad after being honored at Rashtrapati Bhavan
शिवांगी का स्वागत करते लोग। स्रोत-सोशल मीडिया
संतकबीरनगर। युवा कलाकार शिवांगी कांत ने आर्टिस्ट इन रेजिडेंस कार्यक्रम में चयनित होकर राष्ट्रपति भवन में सम्मान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। खलीलाबाद के बंजरिया पूर्वी में रहने वाली शिवांगी कांत को यह अवसर वाराणसी स्थित हस्तशिल्प सेवा केंद्र के माध्यम से मिला, जो विकास आयुक्त (हस्तशिल्प), वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित है। वह सीआरपीएफ जवान रामाकांत यादव की पुत्री हैं। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय से चित्रकला में स्नातक की शिक्षा प्राप्त कर चुकी हैं। उन्हें राष्ट्रपति भवन के आर्टिस्ट इन रेजिडेंस कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला।
विज्ञापन

शिवांगी का खलीलाबाद के नेदुला चौराहे पर स्वागत किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों, शिक्षकों और गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण, बुके देकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed