फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   She was giving exam in place of her sister, she was caught, a solver also arrested

Sant Kabir Nagar News: बहन की जगह दे रही थी परीक्षा, पकड़ी गई, एक सॉल्वर भी गिरफ्तार

Mon, 19 Feb 2024 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 19 Feb 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
She was giving exam in place of her sister, she was caught, a solver also arrested
-सत्यव्रत शर्मा जनक दुलारी इंटर कॉलेज से बिहार का साॅल्वर दे रहा था परीक्षा
विज्ञापन

- कूड़ी लाल रूंगटा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बहन दे रही थी परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को एक साॅल्वर व बहन के स्थान पर दूसरी बहन को परीक्षा देते हुए आंतरिक दल ने पकड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया। केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर पुलिस ने मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन शाम की पाली में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए एक युवक व एक लड़की को आंतरिक दल ने पकड़ा। कूड़ी लाल रूंगटा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खलीलाबाद के कक्ष संख्या 20 से निकलकर एक लड़की गेट पर आई। वह गेट से बाहर जाने की जिद पर अड़ गई। मामला संदिग्ध होने पर मौके पर मौजूद अधिकारियों ने गहनता से पूछताछ किया तो पता चला कि वह दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने आई थी। पूछताछ में आरोपी की पहचान रूचि त्रिपाठी के रूप में हुआ। जो अपने छोटी बहन निधि त्रिपाठी के स्थान पर परीक्षा देने आई हुई थी। इसके बाद मामले की सूचना उच्चाधिकारी समेत पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

इसके अलावा सत्यव्रत शर्मा जनक दुलारी इंटर कॉलेज में आरोपी सौरभ शर्मा पुत्र उमेश जनपद मुंगेर बिहार को पकड़ा गया। जो खलीलाबाद के भरपुरवा निवासी संजय कुमार पुत्र रमाशंकर के स्थान पर परीक्षा देने आया हुआ था। केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार के मुंगेर का रहने वाला है सॉल्वर
पुलिस भर्ती परीक्षा भती परीक्षा में शाम की पाली में सत्यव्रत शर्मा जनक दुलारी इंटर कॉलेज भुजैनी केंद्र पर खलीलाबाद के भरपुरवा निवासी संजय कुमार पुत्र रमाशंकर के स्थान पर सौरभ शर्मा पुत्र उमेश जिला मुंगेर बिहार परीक्षा देने आया था। पुलिस की सक्रियता व निगरानी के चलते पकड़ा गया। परीक्षा केंद्र के व्यवस्थापक से तहरीर लेकर आरोपी सौरभ शर्मा पर केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इसी तरह से कूड़ीलाल रूंगटा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज केंद्र व्यवस्थापक ने सूचना दी कि परीक्षार्थी निधि त्रिपाठी की जगह उसकी बहन रूचि त्रिपाठी परीक्षा देने आई थी। केंद्र व्यवस्थापक से तहरीर लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। शनिवार की परीक्षा में पकड़े गए दोनों आरोपियों को जेल भेजते हुए अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को निर्देशित किया गया है।
- सत्यजीत गुप्त, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed