{"_id":"6a12168c47ea3676300dd56b","slug":"shashi-bhushan-pal-appointed-district-president-of-the-bharatiya-mazdoor-sangh-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-151021-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शशि भूषण पाल बने भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शशि भूषण पाल बने भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कृषि भवन स्थित किसान कल्याण केंद्र के सभागार में शनिवार को भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं कर सम्मेलन आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता बस्ती विभाग के विभाग प्रमुख अशोक सिंह ने तथा कार्यक्रम का संचालन बीएमएस के जिला मंत्री शक्ति विकास उपाध्याय ने किया। इसमें भारतीय मजदूर संघ के कार्य एवं उद्देश्यों के संबंध में जानकारी दी गई। इसके बाद पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर शशि भूषण पाल को पुन: जिलाध्यक्ष चुना गया। विभाग प्रमुख अशोक सिंह ने बताया कि इसके साथ ही शक्ति विकास उपाध्याय को जिला मंत्री, संजय शर्मा को जिला उपाध्यक्ष, राजीव प्रबोध मिश्र को जिला कोषाध्यक्ष, सूरज को संयुक्त मंत्री, शिव प्रसाद को मीडिया प्रभारी चुना गया है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजय कुमार त्रिपाठी, रामचंद्र, प्रदीप वर्मा, लालमन, शैलेश कुमार, बाबूलाल, शिव प्रसाद, राजकुमार चौरसिया, बबलू प्रसाद, रजत कुमार, अवधेश चौरसिया, जय गोविंद, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजय कुमार त्रिपाठी, रामचंद्र, प्रदीप वर्मा, लालमन, शैलेश कुमार, बाबूलाल, शिव प्रसाद, राजकुमार चौरसिया, बबलू प्रसाद, रजत कुमार, अवधेश चौरसिया, जय गोविंद, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन