{"_id":"69f7bbec09651281270496f7","slug":"seven-petrol-pumps-closed-people-worried-about-oil-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-150014-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सात पेट्रोल पंप बंद, तेल के लिए परेशान रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सात पेट्रोल पंप बंद, तेल के लिए परेशान रहे लोग
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल की किल्लत खत्म होने का नाम नहीं ले रही, ग्रामीण इलाकों में स्थिति ज्यादा खराब
संतकबीरनगर/ महुली। पेट्रोल-डीजल की किल्लत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। हरिहरपुर इलाके में चार और मेंहदावल में तीन पंप बंद हैं।
महुली क्षेत्र के दो पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल न होने से लोग परेशान हैं। महुली और हरिहरपुर के कुल चार पंपों पर डीजल-पेट्रोल नहीं हैं, जबकि कुशहवा में केवल पेट्रोल उपलब्ध है। शादी के समय पंपों पर तेल न होने से लोग वाहनों में तेल डलवाने के लिए लोग दूसरे पंपों पर लाइन लगाने को विवश हैं।
क्षेत्र निवासी पिंटू, राम जी, विनोद, बिरेंद्र ने बताया कि क्षेत्र के दो पंपों पर पेट्रोल नहीं मिला तो बाइक में तेल डलवाने के लिए कुशहवा पंप पर जाना पड़ रहा है। डीजल की कमी के चलते चार पहिया वाहनों के संचालन में परेशानी हो रही है। बुकिंग वाले वाहनों में तेल डलवाने के लिए वाहन चालक दूसरे पंपों पर जा रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- --
मेंहदावल में भी पेट्रोल पंप बंद
मेंहदावल। क्षेत्र में डीजल तथा पेट्रोल का अभाव वाहन स्वामियों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है। हालात सुधरने की जगह दिन प्रतिदिन बिगड़ रही है। लोगों को पेट्रोल तथा डीजल लेने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। मेंहदावल क्षेत्र में रविवार को कई पंपों पर डीजल तथा पेट्रोल की कमी से उपभोक्ता जूझते रहे। सबसे खराब स्थिति भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप की रही। यहां तीन-चार दिन से डीजल, पेट्रोल नहीं है। बाईपास मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप पर तीन दिन से डीजल तथा पेट्रोल नहीं है पंप पूरी तरह से ड्राई हो गया है। यही स्थिति मेंहदावल घूरापाली मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप का है। मेंहदावल नगर के एक और पंप पर पेट्रोल उपलब्ध नहीं है। उपभोक्ताओं को तेल के लिए यह पता करना पड़ रहा कि पंप पर डीजल तथा पेट्रोल है तब वहां पहुंचकर उन्हें तेल लेना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं के मांग के अनुसार डीजल तथा पेट्रोल की आपूर्ति पेट्रोल पंपों को नहीं हो पा रही है। इसकी कमी के कारण लोगों के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। संवाद