फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Seven people injured in jackal attack

Sant Kabir Nagar News: सियार के हमले में सात लोग घायल

Sat, 20 Sep 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 20 Sep 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Seven people injured in jackal attack
सौमित्र श्रीवास्तव
महुली। महुली कस्बे में शनिवार की शाम को अचानक एक सियार कस्बे में घुस गया और सात लोगों को काटने के बाद खेतों की ओर भाग गया। लेकिन इस घटना से कस्बे के लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

महुली कस्बे में शाम 6 बजे के करीब खेतों की तरफ से हनुमानगढ़ी मंदिर होकर एक सियार कस्बे में घुस गया। सियार ने हनुमानगढ़ी परिसर में खड़े घड़ी की दुकान चलाने वाले बेलवाडाड़ी निवासी सौमित्र श्रीवास्तव (60) पैर में काटने लगा, पास में खड़े कस्बे के प्रमोद (20) उनको बचाने के लिए दौड़े तो सियार ने उन पर भी छलांग लगा दी और पैर में काट लिया। जब आसपास के लोग दौड़े तो सियार सड़क की तरफ भाग गया।
विज्ञापन

वहां पर खड़े कस्बे के निवासी इद्रीश (55) के हाथ में काट लिया और बाजार में दौड़ने लगा। इसी बीच बाइक पर सवार तीन लोग पहुंचे और जैसे ही बाइक चालक ने बाइक धीरे किए तो सियार ने चालक के पैर में काट लिया, इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद बाइक पर सवार अन्य दो लोगों के पैर में भी सियार ने काट लिया। आसपास माैजूद लोगों उसे दौड़ाया तो वह दक्षिण चौराहे की तरफ खेत में भाग गया और फूल तोड़ रहे माली सरविन्द (22) को पैर में काटते हुए भाग गया। इस घटना के बाद बाइक से गिरे हुए लोग वहां से दवा इलाज के लिए चले गए। तीनों की उम्र करीब 30 से 35 साल के बीच थी। वहीं इस घटना से लोगों के अन्दर दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed