{"_id":"5a7b3c0a4f1c1b88268b9108","slug":"send-sms-after-voter-unlisting","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटर लिस्ट से नाम हटाएं तो एसएमएस से दें सूचना: मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटर लिस्ट से नाम हटाएं तो एसएमएस से दें सूचना: मंडलायुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल तहसील सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित करते कमिश्नर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंहदावल। मंडलायुक्त दिनेश सिंह ने बुधवार को मेंहदावल तहसील सभागार में मतदाता पुनरीक्षण की समीक्षा की। मंडलायुक्त ने छूटे वोटरों का नाम सूची में शामिल करने पर जोर दिया। नाम काटने की दशा में संबंधित को नोटिस और एसएमएस के जरिए सूचित किए जाने की हिदायत दी।
मंडलायुक्त दिनेश सिंह ने कहा कि मेंहदावल, खलीलाबाद और धनघटा तहसीलों में मतदाता पुनरीक्षण में लगे कर्मचारी व अधिकारी यह सुनिश्चित कर लें कि किसी का नाम मतदाता सूची में छूटने न पाए। जिन लोगों की मृत्यु हो चुकी है, उनका नाम मतदाता सूची से हटाया जाए। गांव के किसी व्यक्ति का नाम सूची में नहीं है तो उसे वोटर बनाने की प्रक्रिया पूरी की जाए। कमिश्नर ने कहा कि एक जनवरी 2018 को 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में हर हाल में शामिल किया जाना है।
तीनों विधान सभा क्षेत्रों में नाम शामिल करने के प्रारूप-छह पर 12427, नाम काटने के लिए प्रारूप-सात के 4540 एवं नाम संशोधन के लिए 1109 आवेदन प्राप्त हुए हैं। मंडलायुक्त ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण के द्वितीय चरण के लिए 18 पैरामीटर निर्धारित किया है। इनमें सही नामांकन प्रमुख है।
विज्ञापन
जिन मतदाताओं का नाम सूची से निकाला जा रहा है, उसको नोटिस के साथ ही इसकी सूचना एसएमएस से देनी है। जिन बूथों पर मानक से अधिक संख्या में नाम शामिल करने और नाम काटने आदि के आवेदन मिले हैं, उन बूथों का निरीक्षण कर क्षेत्रवार विशिष्ट व्यक्तियों की सूची तैयार करनी है, जिससे कि महत्वपूर्ण व्यक्तियों का नाम छूटने न पाए।
इस दौरान डीएम मार्कंडेय शाही, एडीएम राजस्व एवं वित्त रणविजय सिंह, उप निदेशक सूचना डॉक्टर मुरलीधर सिंह, आयुक्त के विशेष सहायक मनोज श्रीवास्तव, एसडीएम मेंहदवाल प्रफुल्ल त्रिपाठी, एसडीएम धनघटा बाबूराम और तीनों तहसीलों के तहसीलदार आदि उपस्थित रहे।