{"_id":"5da4a63d8ebc3e01307730e6","slug":"send-for-incomplete-toilet-khalilabad-news-gkp325463432","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय पूरा न होने पर 12 लोगों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय पूरा न होने पर 12 लोगों को नोटिस
विज्ञापन
शौचालय पूरा न होने पर 12 लोगों को नोटिस
- डीपीआरओ के निर्देश पर रीठी जोत में शौचालय की जांच करने पहुंची टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिहरपुर। सोमवार को डीपीआरओ के निर्देश पर नाथनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत शनिचरा चौबे के रीठी जोत गांव में शौचालय की जांच करने पहुंची टीम ने 12 लोगों को शौचालय पूरा न करने की वजह से नोटिस जारी कर शीघ्र शौचालय निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया।
रीठी जोत गांव निवासी अजय कुमार ने डीएम को शिकायती पत्र देकर शौचालय की धनराशि के आवंटन में संबंधित जिम्मेदारों पर धांधली का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी। मामले को संज्ञान में लेते हुए डीएम ने डीपीआरओ को जांच के निर्देश दिए थे। डीपीआरओ ने जिला कोआर्डिनेटर विशाल शुक्ल व ब्लॉक कोआर्डिनेटर संदीप शुक्ल को रीठी जोत में शौचालयों की जांच का जिम्मा सौंपा। टीम ने मौके पर जाकर शौचालयों की स्थिति की जांच की। जिसमें कुल 44 शौचालयों में बारह अपूर्ण मिले। जिनके शौचालय अपूर्ण मिले टीम ने उन्हें नोटिस देकर शीघ्र शौचालय पूर्ण कराने का निर्देश दिया।