फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   semiranyanva and santha victory match

कबड्डी में सेमरियावां और खो-खो में सांथा प्रथम

Tue, 25 Jan 2022 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
semiranyanva and santha victory match
कबड्डी में सेमरियावां और खो-खो में सांथा प्रथम
विज्ञापन

- डीएम ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हुआ। प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों को डीएम दिव्या मित्तल ने पुरस्कृत दिया।

प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, वालीबॉल, 100 मीटर, 400 मीटर दौड़, लंबी कूद आदि खेल आयोजित किए गए। जिसमें खो-खो में सांथा ब्लॉक प्रथम रहा। कबड्डी में सेमरियावा, वालीबॉल में सेमरियावां विजेता रहा। 100 मीटर बालक वर्ग में सूरज यादव प्रथम, गोलू गोंड द्वितीय, चमन कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में संजना प्रथम, सपना द्वितीय और रागिनी तृतीय रहीं। 400 मीटर बालक वर्ग में रितेश प्रथम, राहुल यादव द्वितीय और आदर्श पांडेय तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर बालिका वर्ग में शिवांगी प्रथम, रागिनी द्वितीय, शीतल तीसरे पर रही। लंबी कूद बालक वर्ग में आदर्श पांडेय प्रथम, सूरज यादव द्वितीय, सर्वेश तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद बालिका वर्ग में पुष्प गुप्ता प्रथम, रेनू यादव द्वितीय और वंदना तृतीय रही। इस अवसर पर उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार, जिला युवा अधिकारी रीना केसरिया, कोच रमेश सिंह, लालबिहारी यादव और देवदत पाठक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed