फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Seema of Basti won in body building competition

Sant Kabir Nagar News: बाॅडी बिल्डिंग में बस्ती की सीमा ने मारी बाजी

Wed, 05 Mar 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 05 Mar 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Seema of Basti won in body building competition
स्पोर्ट स्टेडियम में आयोजित आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती प्रतिभागी।
संतकबीरनगर। पुलिस विभाग के जरिए स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे तीन दिवसीय अंतर जनपदीय कुश्ती बाॅडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन कुश्ती, बाॅक्सिंग, आर्म रेसलिंग, बाॅडी बिल्डिंग आदि की प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में गोंडा, महराजगंज, गोरखपुर, देवरिया, बहराइच, बलरामपुर, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, बस्ती की पुलिस टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। बाॅडी बिल्डिंग महिला वर्ग में 53 किलो भारवर्ग में बस्ती की सीमा गुप्ता प्रथम जबकि 55 किलो भारवर्ग में बहराईच की अनुप्रिया शुक्ला प्रथम रही। इसी तरह पुरुष वर्ग में 100 प्लस किलो भारवर्ग में बहराइच के रामसजन, 100 किलो भारवर्ग में संतकबीरनगर के देवेंद्र यादव, 90 किलो भारवर्ग में सिद्धार्थनगर के सत्यप्रकाश यादव, 85 किलो भारवर्ग में सिद्धार्थनगर के जयकुमार चौरसिया, 80 किलो भारवर्ग के बस्ती के मिथिलेस यादव, 75 किलो भारवर्ग में बहराइच के रितेश गुप्ता, 70 किलो भारवर्ग में संतकबीरनगर के प्रदुम्न सिंह, 65 किलो भारवर्ग में बहराइच के प्रदीप चौहान, 60 किलो भारवर्ग में सिद्धार्थनगर के सतीश मौर्य प्रथम रहे।
विज्ञापन

इसी तरह से आर्म रेसलिंग महिला वर्ग में 80 किलो भारवर्ग में संतकबीरनगर की पूजा चौहान, 70 किलो भारवर्ग में देवरिया की अर्चना श्रीवास्तव, 65 किलो भारवर्ग में बस्ती की अंकिता मल्ल, 60 किलो भारवर्ग में गोरखपुर दीक्षिका सिंह, 55 किलो भारवर्ग में सिद्धार्थनगर की कीर्ति सिंह, 50 किलो भारवर्ग में सिद्धार्थनगर की संगीता निषाद प्रथम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में 110 प्लास किलो भारवर्ग में बस्ती के रामदरश, 110 किलो भारवर्ग में बस्ती के अजीत यादव, 100 किलो भारवर्ग में महराजगंज शत्रुघ्न, 90 किलो भारवर्ग में गोरखपुर के रविंद्र यादव, 85 किलो भारवर्ग में देवरिया के सौरभ यादव, 80 किलो भारवर्ग में गोरखपुर के मोहम्मद अली, 75 किलो भारवर्ग में गोरखपुर के विरेंद्र यादव, 70 किलो भारवर्ग में देवरिया के राहुल, 65 किलो भारवर्ग में संतकबीरनगर के सत्यप्रकाश, 60 किलो भारवर्ग में बहराइच के गिरिजा शंकर और 55 किलो भारवर्ग में संतकबीरनगर के जीतेंद्र शर्मा विजयी रहे।

बाक्सिंग पुरुष वर्ग में 90 प्लस किलो भारवर्ग में बस्ती रवि पांडेय, 90 किलो भारवर्ग में बहराईच के अमरेंद्र विश्वकर्मा, 85 किलो भारवर्ग में संतकबीरनगर के पप्पू यादव, 80 किलो भारवर्ग में बस्ती के राहुल देव, 75 किलो भारवर्ग में सिद्धार्थनगर के हरिओम साहनी, 70 किलो भारवर्ग में बस्ती के रूपेश यादव, 60 किलो भारवर्ग में बस्ती योगेंद्र यादव और 57 किलो भारवर्ग में बस्ती के कोलाहल यादव विजेता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed