फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Seeing the young man in an objectionable condition with his sister, the brother got angry, the villagers beat the accused

Sant Kabir Nagar News: बहन के साथ युवक को आपत्तिजनक हाल में देख भड़का भाई, ग्रामीणों ने की आरोपी की पिटाई

Wed, 27 Sep 2023 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Seeing the young man in an objectionable condition with his sister, the brother got angry, the villagers beat the accused
बलरामपुर से किशोरी से मिलने बेलहर क्षेत्र में गया था आरोपी, पुलिस ने केस दर्ज कर भेजा जेल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को एक युवक के साथ आपत्तिजनक हाल में देखकर किशोरी का भाई भड़क गया और शोर मचाने लगा। आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने युवक की पकड़कर पिटाई कर दी। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेेकर जेल भेज दिया।

बलरामपुर जिले का रहने वाला 19 वर्षीय युवक सिद्धार्थनगर जिले के बांसी में अपने ननिहाल में रह कर पढ़ता था। करीब डेढ़ साल से मोबाइल से उसका संपर्क बेलहर इलाके की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी से हो गया। दोनों मोबाइल पर एक-दूसरे से बातचीत करते थे। युवक सोमवार को बलरामपुर से किशोरी से मिलने उसके घर पहुंच गया। उस दौरान किशोरी घर पर अकेली थी। उसी बीच किशोरी का भाई घर पहुंचा तो बहन को युवक के साथ आपित्तजनक हाल में देखकर भड़क गया। युवक के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण जुट गए और युवक की पकड़ कर पिटाई कर दी। पीड़ित मां का आरोप है कि सोमवार दोपहर वह खेत में काम कर रही थी। घर में बेटी अकेली थी। इसी बीच आरोपी युवक घर में घुस गया। कुछ देर बाद उसका बेटा घर पहुंचा और बेटी के साथ आपत्तिजनक हाल में युवक को पकड़ लिया। बेटी रो रही थी, तभी गांव के कुछ लोग पहुंच गए। सूचना पर वह भी घर पहुंची। पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना नाम अमित कुमार निवासी बलरामपुर बताया। एसओ रामवशिष्ट ने बताया कि आरोपी और किशोरी का संपर्क मोबाइल से बढ़ा था। आरोपी बलरामपुर से किशोरी से मिलने उसके घर गया था। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेजने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed