फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Security visible at three locations in the town; questions raised over night patrols.

Sant Kabir Nagar News: कस्बे में तीन स्थानों पर दिखी सुरक्षा, रात में गश्त पर उठे सवाल

Wed, 03 Jun 2026 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Security visible at three locations in the town; questions raised over night patrols.
मेंहदावल। नगर क्षेत्र में सोमवार की रात सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल की गई। इस दौरान केवल तीन स्थानों पर पुलिस सुरक्षा दिखी। वहीं कई स्थानों पर पुलिस पिकेट नहीं मिली। ऐसे रात में गश्त बढ़ाए जाने की जरूरत है। सोमवार रात करीब 12:48 बजे नगर पंचायत के उत्तर पट्टी वार्ड में स्थित भारतीय स्टेट बैंक पर देखा गया कि पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में पीआरडी जवान लगाए गए थे। मौके पर पीआरडी लालचंद व दयाशंकर उपाध्याय ड्यूटी पर मुस्तैद नजर आए। रात 1:00 बजे करमैनी मार्ग स्थित बराखाल तिराहा पर पीआरडी व एक कांस्टेबल ड्यूटी करते मिले।
विज्ञापन

रात 1:15 बजे अंजाहिया बाजार यहां पिकेट ड्यूटी कहीं नहीं दिखाई दी। जबकि कस्बे का यह मुख्य बाजार है और यहां अक्सर पिकेट ड्यूटी लगती है। कई बार दुकानों में चोरी हो चुकी है। इसके बावजूद दूर-दूर तक कहीं पुलिस सुरक्षा नजर नहीं आई। रात 1:50 बजे सीएससी तिराहा इस तिराहे से खलीलाबाद बस्ती आदि के लिए वाहन गुजरते हैं।
विज्ञापन

पूर्व में रोडवेज वह तिराहे के अगल-बगल के दुकानों में चोरी की घटना भी घटित हुई है। पुलिस पिकेट यहां लंबे समय से लगती है, लेकिन यहां कहीं पुलिस सुरक्षा व्यवस्था नजर नहीं आई। रात 2:15 बजे टडवरिया चौराहा स्थित पुलिस बूथ पर रात्रि सुरक्षा व्यवस्था संभाले पुलिस कर्मी मौके पर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस उप निरीक्षक मैनेजर यादव तथा कांस्टेबल फैजान खान मौके पर मुस्तैद मिले। रात 1:40 बजे मुख्य बाजार चौक बाजार जहां तमाम व्यापारिक व ज्वेलरी की दुकानें हैं। इस बाजार में भी रात्रि गश्त व सुरक्षा व्यवस्था नजर नहीं आई। रात में नगर पंचायत के सफाईकर्मी केवल सड़कों को साफ करते नजर आए, लेकिन पुलिस सुरक्षा व्यवस्था दूर-दूर तक नजर नहीं आई। रात में ही पुलिस पुलिस बूथ टडवरिया पर एक कार में ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक चालक वाहन लेकर भाग निकला।

सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे उपनिरीक्षक मैनेजर यादव व पीआरडी की बाइक टीम ने ट्रक का पीछा किया। घटना की सूचना थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह को भी दी गई, वह भी सक्रिय हुए और ट्रक नंदौर बाजार के समीप पुलिस ने पकड़ लिया और थाने ले आई। पुलिस की तत्परता से जहां कार स्वामी ने प्रसन्नता जताई, वहीं त्वरित कार्रवाई का पीड़ित को लाभ भी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed