फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Security of question papers, regular monitoring will be done

Sant Kabir Nagar News: प्रश्न पत्रों की करें सुरक्षा, नियमित होगी निगरानी

Tue, 06 Feb 2024 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 06 Feb 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Security of question papers, regular monitoring will be done
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए जिले में बने 107 परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों का प्रशिक्षण सोमवार को एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद में दिया गया। केंद्र व्यवस्थापकों को प्रश्न पत्र रखने के तरीके, परीक्षा के समय कब प्रश्न पत्र खोलना है आदि के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

डीआईओएस संदीप चौधरी ने बताया कि 22 फरवरी से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हो रही है। इससे पहले परीक्षा केंद्र के व्यवस्थापकों को प्रश्न पत्रों को डबल लॉक में रखने के तरीके, परीक्षा शुरू होने से पहले डबल लॉक की आलमारी खोलने आदि के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

साथ ही प्रश्नपत्रों के रख-रखाव एवं उसकी समुचित सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा केंद्रों पर स्थापित स्ट्रांग रूम को खोलने एवं स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी, प्रश्नपत्रों के पैकेट को खोले जाने का समय, प्रश्नपत्रों के वितरण तथा अवशेष प्रश्नपत्रों को स्ट्रांग रूम के डबल लॉक में रखे जाने के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान पूरी सतर्कता बरती जानी है। इस बारे में केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया गया है। साथ ही सीसीटीवी को 24 घंटे चालू रखना है। प्रतिदिन कभी भी चेकिंग की जा सकती है। ऐसे में विद्यालय पर रहने वाले कर्मी पूरी निगरानी करेंगे। लापरवाही मिलने पर कठोर कार्रवाई हो सकती है। प्रशिक्षण में प्रधानाचार्य सबीहा मुमताज, प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह, प्रधानाचार्य युनूस अख्तर, अरुंधती समेत अन्य केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed