{"_id":"6a7a1997ad79ee8d5b07985b","slug":"security-arrangements-at-the-stadium-reviewed-ahead-of-the-cms-arrival-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-155348-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सीएम के आगमन को लेकर स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सीएम के आगमन को लेकर स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
विज्ञापन
स्टेडियम में कार्यक्रम स्थल का दौरा करते मंडलायुक्त बस्ती, डीआईजी बस्ती, जिलाधिकारी व पुलिस अधी
संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सोमवार को मंडलायुक्त बस्ती वैभव श्रीवास्तव और डीआईजी बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना की मौजूदगी में अधिकारियों ने सुरक्षा, पार्किंग और यातायात व्यवस्था की जानकारी ली।
अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए वर्दी के साथ ही सादे कपड़ों में भी पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के दौरान आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की व्यवस्था को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया।
अधिकारियों ने पार्किंग स्थलों और यातायात प्रबंधन की व्यवस्था देखी। निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो और लोगों को किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़े। कार्यक्रम को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने को कहा गया।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय, प्रतिसार निरीक्षक रामबली यादव, कोतवाली खलीलाबाद प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दूबे, पुलिस अधीक्षक के पीआरओ पीके गुप्ता समेत पुलिस-प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।