फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Secondary teachers protest at the collectorate

Sant Kabir Nagar News: माध्यमिक शिक्षकों ने कलक्ट्रेट पर धरना दिया

Mon, 04 Sep 2023 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 04 Sep 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Secondary teachers protest at the collectorate
कलेक्ट्रेट पर धरना देते    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी।संवाद
वरिष्ठता को दरकिनार करने का आरोप, डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। चयन वेतनमान न देने, वरिष्ठता को दरकिनार कर प्रधानाचार्य का पदभार दिए जाने व शिक्षकों के उत्पीड़न के विरोध में राष्ट्रीय इंटर काॅलेज पारसनगर के शिक्षकों ने सोमवार को कलक्ट्रेट पर धरना दिया। शिक्षकों के समर्थन में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री संजय द्विवेदी, जिलाध्यक्ष महेश राम सहित अनेक पदाधिकारी धरने पर बैठे। इस दौरान शिक्षकों ने डीएम और डीआईओएस को ज्ञापन सौंपा।

धरने पर बैठे शिक्षक जितेंद्र कुमार, मो. आलम अंसारी, श्याम करण भारती व मूलचंद कुमार ने बताया कि विद्यालय में नौकरी करना मुश्किल हो गया है। प्रायः विद्यालय में प्रबंधतंत्र आकर अपमान जनक व्यवहार कर धमकाते हैं। उनके लिए नियम-कानून मायने नहीं रखता। शिक्षकों ने बताया कि एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद मिथ्या आरोप लगाकर शिक्षकों को चयन वेतनमान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

शिक्षकों ने आरोप लगाया कि कनिष्ठ शिक्षक को प्रधानाचार्य का पदभार दे दिया गया। प्रकरण को लेकर जेडी, डीआईओएस से कई बार शिकायत की गई, लेकिन उनके स्तर से निर्णायक कार्रवाई नहीं की गई। इस दौरान रंजीत सिंह, पुनीत कुमार त्रिपाठी, विंध्याचल सिंह, जय प्रकाश गौतम, मनीराम वर्मा, विवेकानंद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed