फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   second sawan somwaar

तामेश्वरनाथ शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालु

Mon, 02 Aug 2021 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
second sawan somwaar
तामेश्वरनाथ शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन

- अन्य शिव मंदिरों पर भी लोगों ने की आराधना
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिहरपुर (संतकबीरनगर)। सावन के दूसरे सोमवार को तामेश्वरनाथ शिव मंदिर में शिव का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार सुबह से लेकर करीब बारह बजे तक शिव मंदिर पर जल चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। मंदिर पर भीड़ को संभालने में पुलिस कर्मियों और मंदिर कमेटी के सदस्यों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसी क्रम में अन्य मंदिरों पर भी श्रद्धालुओं ने शिव को जलाभिषेक किया।

तामेश्वरनाथ मंदिर पर सोमवार की सुबह पांच बजे से ही जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की लाइन लगनी शुरू हो गई। जलाभिषेक का सिलसिला दोपहर करीब बारह बजे तक अनवरत चलता रहा। लाइन में खड़े श्रद्धालु हरहर महादेव के जयघोष करते रहे। मंदिर परिसर में स्थित पोखरे से लेकर शिव मंदिर तक बैरिकेटिंग के जरिए महिला और पुरुष को अलग- अलग लाइनों में जल चढ़ाने के लिए मंदिर में प्रवेश दिया गया। कमेटी के लोग लाउडस्पीकर से लोगों को कोरोना महामारी से बचने के लिए मास्क लगाने और सामाजिक दूरी के पालन की अपील करते रहे। साथ ही चोर उचक्कों से सावधान रहने की हिदायत भी देते रहे। कमेटी के सदस्यों ने मंदिर में सैनिटाइजर की व्यवस्था भी की थी। जलाभिषेक की व्यवस्था के सुचारू रूप से संचालन के लिए कमेटी के जिम्मेदार पूर्व प्रधान ब्रह्मशंकर भारती, रोहित गोश्वामी, प्रधान प्रतिनिधि राम सुरेश पासवान और शक्ति दत्त भारती सहित भारती परिवार लोग पुलिस के साथ सहयोग में लगे रहे। परिसर में आयोजित मेले में लोगों ने बच्चों के लिए खिलौने व गृह उपयोग सामानों की भी खरीदारी की। सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ लगी रही। मंदिर परिसर को जाने वाली सड़क के मुख्य द्वार पर पुलिस ने बैरिकेटिंग कर दो पहिया व चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी, जिससे मंदिर परिसर में भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। परिसर में किसी अनहोनी से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी व पीएसी के जवान तैनात रहे। पूर्व प्रधान नरेंद्र नाथ भारती ने बताया कि दूसरे सोमवार से अधिक श्रद्धालुओं ने शिव को जलाभिषेक किया। सावन महीने के बाकी दोनों सोमवार को भी शिवभक्तों की भारी भीड़ मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचेगी। इसी तरह स्थानीय शिव मंदिरों सिद्धेश्वरनाथ, निबिअहवा पोखरा और बेल्डुहा के मंदिरों में भी जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed