{"_id":"5d83bd438ebc3e014e27fc25","slug":"sdm-will-improve-the-system-of-kasturba-gandhi-school-khalilabad-news-gkp3222755195","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तूरबा विद्यालय गांधी स्कूल की व्यवस्था सुधारेंगे एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्तूरबा विद्यालय गांधी स्कूल की व्यवस्था सुधारेंगे एसडीएम
विज्ञापन
कस्तूरबा विद्यालयों की व्यवस्था सुधारेंगे एसडीएम
संतकबीरनगर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की लगातार मिल रही शिकायतों को लेकर डीएम ने सख्त कदम उठाया है। विभागीय अधिकारियों पर भरोसा न कर एसडीएम को भी विद्यालयों का निरीक्षण का निर्देश दिया है। एसडीएम हर माह विद्यालय का निरीक्षण कर उसकी रिपोर्ट डीएम को देंगे। जिससे कस्तूरबा में उपलब्ध संसाधनों को शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित हो सके।
जिले में सात कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित है। जिनमें खलीलाबाद, बघौली, हैंसर बाजार, मेंहदावल, नाथनगर, सांथा और सेमरियावां ब्लॉक शामिल है। इन विद्यालयों की लगातार शिकायतें मिल रही है कि शिक्षक विद्यालय पर नहीं रहते है और विद्यालय में भौतिक संसाधनों की कमी है। 15 दिन पूर्व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हैंसर में शिक्षकों के बीच मारपीट की सूचना पर एसडीएम ने जांच की थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई डीएम ने परियोजना कार्यालय को भेजी है। इसके साथ ही अन्य कई विद्यालयों में भौतिक संसाधनों की कमियां की शिकायतें लगातार मिलती रहती है। डीएम ने बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर भरोसा न कर जिले के एसडीएम को हर माह कस्तूरबा विद्यालयों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। डीएम रवीश गुप्त ने समस्त एसडीएम को पत्र जारी कर कहा है कि कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण किया जाए और वहां पर भौतिक संसाधनों की जांच की जाए। ताकि सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके। इसके साथ ही जर्जर विद्यालयों की मरम्मत कराई जाए। उसे मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने समस्त एसडीएम से हर माह जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। डीएम रवीश गुप्त ने बताया कि एसडीएम जांच कर अपनी रिपोर्ट देंगे। उसके अनुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।