फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   SDM flagged off the awareness vehicle.

Sant Kabir Nagar News: एसडीएम ने जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी

Thu, 22 Jan 2026 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 22 Jan 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
SDM flagged off the awareness vehicle.
मेंहदावल एसडीएम ने फार्मर रजिस्ट्री जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया-संवाद
मेंहदावल। फार्मर रजिस्ट्री के प्रति जागरूकता के लिए बुधवार को मेंहदावल तहसील से जागरूकता वाहन रवाना किया गया। मेंहदावल एसडीएम संजीव कुमार राय, तहसीलदार अल्पिका वर्मा ने जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन गांव-गांव पहुंचकर लोगों को फार्मर रजिस्ट्री कराने को लेकर जागरूक करेगा। फार्मर रजिस्ट्री से होने वाले फायदे बताए जाएंगे।
विज्ञापन

एसडीएम संजीव कुमार राय ने कहा कि शासन से चलने वाली कल्याणकारी योजनाओं के लिए फार्मर रजिस्ट्री बेहद जरूरी है। सभी किसानों को एनआईसीटी केंद्रों पर पहुंचकर फार्मर रजिस्ट्री जरूर करानी चाहिए। जिससे कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ मिल सके। साथ ही किसान सम्मान निधि बिना रुकावट खाते में आती रहे। उन्होंने कहा कि यह वाहन प्रत्येक गांव में पहुंचेगा। किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने को लेकर जागरूक करेगा। उन्होंने लेखपालों व अन्य कर्मियों को तेजी से फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया। इस दौरान कमल श्रीवास्तव, अशोक मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed