फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   SDM chased and caught the dumper, released it after investigation

Sant Kabir Nagar News: एसडीएम ने पीछा कर पकड़ा डंपर, जांच के बाद छोड़ा

Sat, 28 Jun 2025 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 28 Jun 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
SDM chased and caught the dumper, released it after investigation
धनघटा। महुली क्षेत्र के नाथनगर पशु अस्पताल के करीब शनिवार को एसडीएम धनघटा ने एक किलोमीटर पीछा कर एक डंपर को रोक लिया। जांच और वाहन की तलाशी के बाद उसे छोड़ दिया। बताया जा रहा कि अवैध खनन से मिट्टी लदा डंपर समझ उन्होंने एक्शन लिया था, लेकिन गिट्टी देखकर छोड़ दिया। धनघटा एसडीएम शनिवार को महुली थाने पर आयोजित समाधान दिवस में जा रहे थे। इसी दौरान जैसे ही उनका वाहन अलीनगर पुल से आगे बढ़ा कि सड़क पर गुजर रहे एक डंपर वाहन दिखा। उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह आगे बढ़ गया। एसडीएम ने चालक से पीछा करने को कहा।करीब एक किलो मीटर पीछा के बाद डंपर को नाथनगर पशु अस्पताल के पास रोक लिया।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि रोके गए डंपर में सड़क निर्माण में प्रयुक्त की जाने वाली गिट्टी लदी थी। उसके ऊपर डस्ट पड़ा था, जिसकी वजह से उसे छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed