फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   SDM accused of indecency, lawyers boycott judicial work

Sant Kabir Nagar News: एसडीएम पर अभद्रता का आरोप, वकीलों ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार

Fri, 22 May 2026 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
SDM accused of indecency, lawyers boycott judicial work
धनघटा में बैठक के दौरान मौजूद अधिवक्ता
धनघटा। एक सप्ताह के लिए कोर्ट चलाने के समझौते के बीच एसडीएम पर अधिवक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। अधिवक्ताओं ने डीएम से दोबारा वार्ता होने तक कार्य ठप रखने का एलान किया।
विज्ञापन

तहसील बार एसोसिएशन धनघटा ने शुक्रवार को अधिवक्ता हॉल में एक आपातकालीन बैठक बुलाई। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर तहसील परिसर स्थित सभी न्यायालयों के न्यायिक कार्य से पूर्ण व अनिश्चितकालीन बहिष्कार का निर्णय लिया गया। वकीलों के इस कड़े रुख के बाद तहसील के अधिकारियों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं के अनुसार नौ मई को डीएम की अध्यक्षता में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों, सदस्यों और जिला बार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के बीच अहम वार्ता हुई थी। इस वार्ता में तय हुआ था कि गतिरोध को दूर करने के लिए आपसी बातचीत जारी रहेगी और इस बीच एक सप्ताह के लिए न्यायालयों का संचालन सुचारु रूप से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का आरोप है कि जब तय समझौते के तहत कोर्ट में कामकाज सुचारू रूप से चल रहा था, आरोप है कि इसी दौरान एसडीएम धनघटा ने अधिवक्ताओं के साथ अभद्रता की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महामंत्री के हस्ताक्षर से जारी आधिकारिक प्रस्ताव में कहा गया है कि जब तक इस पूरे विवाद के समाधान को लेकर दोबारा डीएम के साथ सकारात्मक वार्ता नहीं हो जाती, तब तक तहसील धनघटा परिसर के समस्त न्यायालयों का न्यायिक कार्य पूरी तरह बहिष्कृत रहेगा। वकीलों की इस अनिश्चितकालीन हड़ताल की वजह से तहसील में दूर-दूर से आने वाले वादकारियों और फरियादियों को बैरंग लौटना पड़ा।
इस मौके पर अधिवक्ता लाल शरण सिंह, प्रेम नारायण मिश्र, सुनील राय, अरविंद लाल श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed