फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Scope for wage determination DIOS

वेतन निर्धारण के लिए डीआईओएस को घेरा

Tue, 10 Jan 2017 11:17 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Tue, 10 Jan 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
Scope for wage determination DIOS
शिक्षकों ने डीआईओएस का घेराव कर अपनी मांगें रखीं। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट के पदाधिकारियों ने वेतन निर्धारण की मांग को लेकर जिलाध्यक्ष संजय द्विवेदी के नेतृत्व में मंगलवार को डीआईओएस का घेराव किया। इस दौरान शिक्षकों ने सात सूत्री मांगों का ज्ञापन डीआईओएस को दिया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने कहा कि सातवें वेतन आयोग के निर्देशानुसार शिक्षकों का समय से वेतन निर्धारण किया जाए। माह की पहली तारीख को वेतन भुगतान सुनिश्चित हो। डीआईओएस कार्यालय के पटल सहायकों द्वारा शिक्षक हितों के कार्यों को जानबूझ कर लंबित रखा जा रहा है, जिसके कारण समय से समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सामूहिक जीवन बीमा भुगतान के लंबित प्रकरणों का निस्तारण, बोर्ड परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं के बकाये पारिश्रमिक का भुगतान अविलंब हो।
विज्ञापन


चयन वेतनमान, प्रोन्नति वेतनमान के लंबित प्रकरणों पर नियमानुसार कार्रवाई, वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों के मानदेय भुगतान की कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाए। 31 मार्च 2017 को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के पारिवारिक पेंशन, जीपीएफ, सामूहिक जीवन बीमा भुगतान के प्रकरणों की समीक्षा कर समय से निस्तारण हो। इस दौरान गिरिजानंद यादव, मोहीबुल्लाह खां, विजय कुमार यादव, प्रवीण कुमार त्रिपाठी, राम कुबेर मौर्या, भास्कर मणि, राकेश मिश्र, यूनुस अख्तर खान, काजी शोएब, गोपाल जी सिंह, राम नारायण पांडेय, खालिक कमाल, अरशद जलाल, संजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed