{"_id":"66673c7c54401e00be04a638","slug":"science-geniuses-will-get-scholarship-of-rs-80-thousand-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-115874-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: विज्ञान के मेधावियों को मिलेगी 80 हजार रुपये की छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: विज्ञान के मेधावियों को मिलेगी 80 हजार रुपये की छात्रवृत्ति
Mon, 10 Jun 2024 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 10 Jun 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। इंटरमीडिएट उत्तीर्ण कर चुके विज्ञान वर्ग के मेधावियों को उच्च शिक्षा के लिए इंस्पायर छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इस धनराशि का उपयोग विद्यार्थी भविष्य में इंजीनियरिंग, मेडिकल डिग्री कोर्स एवं पीजी आदि कोर्स करने में कर सकेंगे। आवेदन के लिए पोर्टल को खोल दिया गया है।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को पांच वर्ष तक 80 हजार रुपये की स्कॉलरशिप प्रतिवर्ष दी जाएगी। आवेदन के बाद चयनित विद्यार्थियों को प्रति वर्ष 60 हजार रुपये विज्ञान विषय के डिग्री और मास्टर डिग्री के लिए मिलेंगे और शेष 20 हजार रुपये मान्यता प्राप्त रिसर्च सेंटर में समर रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए मिलते हैं। यह छात्रवृत्ति फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायो, मैथ्स, जूलॉजी, बायोलॉजी, स्टेटिस्टिक्स, जियोलॉजी, एस्ट्रोनॉमी, इलेक्ट्रानिक्स, बांटनी, एंथ्रोपोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, आदि के विद्यार्थियों को मिलेगी। डीआईओएस ओम प्रकाश मिश्र ने बताया कि इंस्पायर स्कालरशिप के लिए आयु 17 से 22 वर्ष होनी चाहिए। इंटरमीडिएट पास करने के एक वर्ष के अंदर आवेदक को विज्ञान के कोर्स में प्रवेश लेना जरूरी है। चयन होने के बाद पांच वर्ष तक इंस्पायर स्कॉलरशिप मिलेगी। पोर्टल भी ओपन हो चुका है। जिस पर आवेदन किया जा सकता है।