फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   school found closed in bsa inspection

बंद मिला विद्यालय, एक दिन का वेतन रोका

Wed, 17 Feb 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
school found closed in bsa inspection
बंद मिला विद्यालय, एक दिन का वेतन रोका
विज्ञापन

- बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय मैलानी का निरीक्षण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येद्र कुमार सिंह ने प्राथमिक विद्यालय मैलानी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय बंद पाया गया। साथ ही विद्यालय की रंगाई-पुताई और सफाई नहीं मिला। इसे गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने प्रधानाध्यापिका, सहायक अध्यापक और शिक्षा मित्र का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया गया।

बीएसए ने बताया कि 11 फरवरी को ढाई बजे मैलानी प्राथमिक विद्यालय पहुंचे तो विद्यालय बंद पाया गया। विद्यालय की रंगाई-पुताई भी नहीं हुई थी। इस मामले में प्रधानाध्यापिक साहिदा हिना, सहायक अध्यापक शमीम इकबाल व शिक्षा मित्र राधिका चौरसिया का वेतन रोक दिया गया है। इसके साथ ही नवनियुक्त अध्यापिका प्रीति लता को चेतावनी दी गई है। सभी से स्पष्टीकरण 20 फरवरी तक देने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय औरही का डीसी एमडीएम धीरेंद्र प्रताप सिंह व रजनीश वैद्यनाथ ने निरीक्षण किया। यहां विद्यालय में एमडीएम नहीं बना था। प्रधानाध्यापक शिवानंद चौरसिया ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इनका भी वेतन रोक दिया गया है और स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed