फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Saryu water level recedes; water-related hardships persist in villages.

Sant Kabir Nagar News: सरयू का जलस्तर घटा, गांवों में पानी से दुश्वारियां बरकरार

Mon, 14 Sep 2026 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Saryu water level recedes; water-related hardships persist in villages.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लोहरैया। धनघटा तहसील क्षेत्र में सरयू का जलस्तर धीरे-धीरे कम होने लगा है। नदी अब अपने पुराने बहाव क्षेत्र में लौट रही है। इससे नदी किनारे बसे गांवों के लोगों ने कुछ राहत की सांस ली है। हालांकि बाढ़ का पानी गांवों और खेतों से पूरी तरह निकल नहीं पाने के कारण ग्रामीणों की परेशानियां अभी कम नहीं हुई हैं।
भौवापार, ढोलबजा, सियरकला, गायघाट, करनपुर समेत आसपास के कई गांवों में पानी अब भी रास्तों और खेतों में लगा है। कई दिनों से खेतों में पानी रहने के कारण खरीफ की फसलें खराब हो गई हैं। किसानों के सामने फसल बर्बाद होने से आर्थिक नुकसान की चिंता बढ़ गई है। खेतों में पानी होने के कारण पशुओं के लिए हरे चारे की भी समस्या उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों को दूर-दराज के क्षेत्रों से चारा लाकर पशुओं को खिलाना पड़ रहा है।गांवों के आसपास और रास्तों पर जमा पानी अब सड़ने लगा है। पानी से दुर्गंध उठने लगी है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को आशंका है कि लंबे समय तक पानी रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ सकता है और संक्रामक बीमारियां फैल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रभावित गांवों में दवा और कीटनाशक का छिड़काव कराने की मांग की है। दौलतपुर निवासी मोहिनी ने कहा कि नदी अपने बहाव क्षेत्र में लौट रही है। ऐसे में नदी कटान करती है, जिससे कृषि योग्य भूमि नदी के उतरते पानी से कट सकती है।
गायघाट निवासी रमेश, ढोलबजा निवासी पूरन और करनपुर निवासी रमेश ने बताया कि नदी का जलस्तर कम होना राहत की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed