फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Saryu rises by 10 cm; anxiety in riverside villages.

Sant Kabir Nagar News: 10 सेमी बढ़ी सरयू, तटवर्ती गांवों में बेचैनी

Sun, 26 Jul 2026 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Saryu rises by 10 cm; anxiety in riverside villages.
रामपुर-मकदुमपुर बांध पर रखी गईं बालू भरी बोरियां। स्रोत-विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धनघटा/ रोसयाबाजार। जिले में नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। धनघटा में सरयू के जलस्तर में रविवार को 10 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं मेंहदावल में राप्ती में 15 सेमी की गिरावट हुई। धनघटा में नदी का जलस्तर 78.60 मीटर पर पहुंच गया है। इससे आसपास के ग्रामीणों में बाढ़ की आशंका को लेकर बेचैनी बढ़ गई है।
सिंचाई विभाग एमबीडी तटबंध को मजबूत बनाने के लिए पड़रिया, तेजपुर, भोतहा आदि स्थानों पर मिट्टी भरने का कार्य कर रहा है। हालांकि अभी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है लेकिन जलस्तर में वृद्धि दर्ज होने से लोगों में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन

गायघाट दक्षिणी के निकट नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। 24 घंटे में नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बिड़हर घाट में खतरे का निशान 79.400 मीटर है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि यदि इसी प्रकार जलस्तर में बढ़ोतरी हुई तो नदी कुछ दिनों में खतरे के निशान को पार कर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी से बंधे और नदी के मध्य बसे 32 गांवों में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। मांझा क्षेत्र में स्थित यह गांव प्रति वर्ष बाढ़ की विभीषिका झेलते हैं। इस बार भी नदी के रुख को देखते हुए मांझा के गांव मुसीबत झेल सकते हैं।
दूसरी तरफ नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी को देखते हुए बाढ़ खंड के अधिकारी अलर्ट मोड पर हैं। एमबीडी बांध को मजबूत बनाने का कार्य जारी है। रेनकट व होल को मिट्टी व बोरियों से भरने का कार्य जारी है। अशरफपुर तुरकौलिया के निकट विशेष निगरानी रखी जा रही है। यहां बांध पर नदी का दबाव सबसे अधिक होता है।
नदी का पानी अब जगदीशपुर, गायघाट दक्षिणी, ढोलबजा, गुनवतिया, चकदहा, सियर कला, दौलतपुर, खालेपुरवा, पटौआ, आगापुर गुलरिहा आदि गांवों के करीब पहुंच रहा है। गांव वालों का कहना है कि नदी खतरे के निशान को पार हुई तो बाढ़ का पानी गांव में घुस सकता है। वहीं पंडरिया रामपुर के पास बंधे की पटरी पर रेनकट बने थे।

सिंचाई विभाग के जेई आरिफ अंसारी ने रामपुर से उमरिया तक तटबंध तक टूटी सड़क पटरी और कट का जायजा लेकर बंधे के किनारे जो कमियां हैं उसे ठीक कराने के साथ ही संभावित इलाके में मिट्टी भराई कराकर पहले से ही तैयारी तेज कर दिए हैं, जिससे समस्या दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed