{"_id":"617ed4c4a9179e6a8e2bf948","slug":"sardar-patel-berthday-celebrated-khalilabad-news-gkp414963666","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंती पर याद किए गए सरदार वल्लभ भाई पटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयंती पर याद किए गए सरदार वल्लभ भाई पटेल
विज्ञापन
सरदार बल्लभ भाई पटेल के जंयती के अवसर पर कलेक्ट्रेट में उनके चित्र पर पूष्प अर्पित करती डीएम।संव?
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयंती पर याद किए गए सरदार वल्लभ भाई पटेल
जगह-जगह आयोजित हुुआ कार्यक्रम, गोष्ठी कर लोगों ने याद किया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। देश के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 146वीं जयंती रविवार को शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। गोष्ठियों के माध्यम से उन्हें याद किया गया।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीएम दिव्या मित्तल ने कर्मचारियों और अधिकारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि आज सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों से ही देश में एकता की भावना है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलना होगा और एकता और भाईचारे का संदेश देना होगा। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक राम आसरे, डिप्टी कलेक्टर डॉ. रवींद्र कुमार, डिप्टी कलेक्टर अखिलेश सिंह यादव समेत अन्य मौजूद रहे। इसी तरह से एसपी कार्यालय में एसपी डॉ. कौस्तुभ ने पुलिस कर्मियों को एकता की शपथ दिलाई। यहां पर एएसपी संतोष कुुमार सिंह, सीओ अंशुमान मिश्र समेत अन्य मौजूद रहे। इसी क्रम में विकास भवन सभागार में लौह पुरुष की जयंती मनाई गई। यहां पर सीडीओ सुरेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर एकता की शपथ दिलाई। इस दौरान पीडी डीडी शुक्ला, डीसी मनरेगा उमाकांत तिवारी, डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद में में डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। उसके बाद स्काउट गाइड के स्वयंसेवकों को एकता की शपथ दिलाई। यहां पर रवि श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह, रमेश यादव आदि मौजूद रहे। राजकीय महिला महाविद्यालय खलीलाबाद में प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र प्रताप शाही, डॉ. अखंड प्रताप सिंह, डॉ. पुष्पलता गुप्त, डॉ. आशाराम, धनंजय कुमार, विद्याधर मिश्र, डॉ. प्रीति सिंह, डॉ. संतोष कुमार चंद, नीलम श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं। धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार नाथनगर ब्लॉक परिसर में पटेल की जयंती मनाई गई। यहां पर सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) विश्राम प्रसाद ने कहा कि सरदार पटेल का स्वतंत्रता आंदोलन में बड़ा योगदान था। इस अवसर पर उदयराज यादव, संजय चौधरी, कमलेश, रविंद्र चौधरी, ब्रह्मदेव, संजय दूषाद, शिवकुमार, सोहन, संदीप शुक्ल, दिलीप गौड़ आदि मौजूद रहे।
सेमरियावां प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेमरियावां के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने सरदार पटेल की जयंती मनाई। बच्चों को देश की एकता, अखंडता का संकल्प दिलाया गया। संकुल शिक्षक जफीर अली करखी ने संबोधित किया। इसी तरह से मोहम्मद हनीफ गर्ल्स इंटर कॉलेज बरगदवा कला, अलहिदायह पब्लिक स्कूल करही, जेएन पब्लिक स्कूल पचदेउरी, अलहिरा ग्लोबल एकेडमी मजीदाबाद सेमरियावां, जोहरा फैज ए आम गर्ल्स इंटर कॉलेज बाघनगर, मुस्लिम इंडस्ट्रियल हायर सेकेंड्री स्कूल बाघनगर, एएच इंटर कॉलेज पैड़ी में पटेल जयंती मनाई गई। इस अवसर पर शमा अजीज खान, मुबारक हुसैन, सरवरी खातून, जम्मू बेगम, महेंद्र चौरसिया, किरण चौधरी, नुजहत बतूल, खुर्शीद जहां, बुशरा उमर आदि मौजूद रहे।