फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sarayu devotees took a dip of Faith

सरयू में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Thu, 26 Nov 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Thu, 26 Nov 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं में सरयू के विभिन्न घाटों पर
विज्ञापन
बुधवार को आस्था की डुबकी लगाई। भोर से शुरू हुआ स्थान देरशाम तक चलता रहा। स्नान के बाद लोगों ने पूजा पाठ कर अपनी मनौती मांगी।

कुछ श्रद्धालुओं ने गोदान भी किया। इस दौरान घाटों पर मेले का भी आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी की। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर घाटों पर फोर्स तैनात रही।
 
 सरयू के बिड़हर, चहोड़ा, मयंदी, चाड़ीपुर आदि घाटों पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर स्नान करने के लिए मंगलवार से   ही श्रद्धालु घाटों पर पहुंचने लगे। बुधवार भोर से ही हर हर   गंगे, हर-हर महादेव, सरयू मैया  की जय के घोष के साथ श्रद्धालुओं ने गोता लगाना शुरू कर दिया।

स्नान के बाद मां गंगा की आरती करने के बाद श्रद्धालु गोदान भी किया। वहीं स्नान के लिए मेले में आयीं महिला श्रद्धालुओं ने परंपरा के अनुसार सुहाग के प्रतीक सिंदूर, चूड़ी, बिंदिया की जमकर खरीदारी की। साथ ही प्रसाद के रूप में लाई, चना, गट्टा भी खरीदा।

साथ आए बच्चों ने जलेबी, चाट, पकौड़े, बांसुरी और खिलौने का खूब मजा लिया। इसके अलावा मेले में दूरदराज के गांवों से आए लोगों ने कृषि उपकरणों की खरीदारी की।

वहीं कुछ लोगों ने इस अवसर पर अपनी मनौती पूरी होने पर घाटों पर पूजन के बाद कड़ाही भी चढ़ाई। मान्यता है कि ऐसी मान्यता भी है कि पर्व और रविवार के  दिन सरयू में स्नान से कई जन्मों   के पाप मिट जाते हैं। उधर,    सुरक्षा के मद्देनजर भारी फोर्स तैनात रही।

इसके बावजूद उमरिया बाजार से बिड़हर घाट तक बार बार जाम लगता रहा। जिसे हटाने के लिए पुलिस वालों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed