{"_id":"6893977c12a73d2a7a01c732","slug":"santkabirnagar-news-vehicles-are-parked-in-no-parking-zone-peoples-problems-increased-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-136604-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नो पार्किंग जोन में खड़े हो रहे वाहन, लोगों की परेशानी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नो पार्किंग जोन में खड़े हो रहे वाहन, लोगों की परेशानी बढ़ी
Wed, 06 Aug 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 06 Aug 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
नो पार्किंग जोन में खड़े वाहन।
- प्रशासन ने मेंहदावल बाईपास रोड को घोषित किया है नो पार्किंग जोन
- वाहन खड़ा कर सवारियां भरने से भी लग रहा जाम
संतकबीरनगर। शहर के मेंहदावल बाईपास रोड काे नो-पार्किंग जोन घोषित किया गया है। इसके लिए बाकायदा बोर्ड भी लगाया गया है। इसके बाद भी नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े कर सवारियां भरी जा रही हैं। इससे अक्सर जाम की स्थिति बन जा रही है। यातायात पुलिस समय-समय पर कार्रवाई कर रही है, लेकिन अब भी स्थिति में सुधार नहीं हो सका है। ऐसे में लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं।
शहर में जाम की समस्या को दूर करने के लिए मेंहदावल बाईपास चौराहा का विकास कराया गया है। इसके लिए दोनों पटरियों के किनारे पाथवे बना है। साथ ही दीवार बनाई गई है, जिससे सड़क पर आवागमन सुचारू रूप से चल रहे। करीब पांच सौ मीटर दायरे को नो पार्किंग जोन घोषित कर दोनों तरफ नो पार्किंग जोन का बोर्ड भी लगाया गया है। इसके बाद भी बखिरा, मेंहदावल की तरफ जाने वाले ऑटो और अन्य वाहन नो पार्किंग जोन में खड़े होकर सवारियां भर रहे हैं। इससे आए दिन इस मार्ग पर जाम लग जा रहा है। यही नहीं प्राइवेट बसें भी इस नो पार्किंग जोन में खड़ी कर दी जा रही हैं, जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, मेंहदावल बाईपास पर यातायात व्यवस्था में लगाए गए कर्मी इन वाहनों को समय-समय पर हटाते हैं, लेकिन फिर चालक वहीं पर वाहन खड़ा कर सवारियां भरने में जुट जा रहे हैं। क्षेत्र के रामशंकर, उदयराज आदि ने बताया कि प्रशासन की मंशा थी कि नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े नहीं होंगे तो जाम नहीं लगेगा, लेकिन इस मंशा पर पानी फिर रहा है।
00000000000000000
नए ब्लॉक कार्यालय के पास बनाया गया है वाहन स्टैंड
शहर में नए ब्लॉक कार्यालय के पास मेंहदावल की तरफ आने-जाने वाले वाहनों के लिए वाहन स्टैंड बनाया गया है। निर्देश है कि इस मार्ग पर जाने वाले वाहन नए ब्लॉक कार्यालय के पास ही खड़ा किए जाए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। क्षेत्र के निवासी राहुल कुमार, राजकुमार आदि ने कहा कि यदि स्टैंड पर वाहन खड़ा किए जाए तो समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है।
विज्ञापन
00000000000000000000
नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने पर पाबंदी है। इसके बाद भी जो लोग वाहन नो पार्किग जोन में खड़ा करते हैं, उन पर कार्रवाई की जा रही है। सवारी वाहनों को अपने वाहन नए वाहन स्टैंड पर खड़ा करने के लिए कहा गया है।
परमहंस, प्रभारी निरीक्षक यातायात