फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Santkabirnagar News: Two people became victims of robbery at the same place in three days.

Sant Kabir Nagar News: तीन दिन में दो लोग एक ही स्थान पर लूट का शिकार

Sun, 11 Aug 2024 03:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 11 Aug 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Santkabirnagar News: Two people became victims of robbery at the same place in three days.
धनघटा। हैसर बाजार-अशरफपुर मार्ग पर स्थित रमजंगला बदमाशों के लिए वारदात को अंजाम देने के लिए महफूज जगह बन गई है। तीन दिन के भीतर बदमाशों ने दो लोगों को अपना शिकार बनाकर पुलिस को चुनौती दे दी है। हालांकि, एक मामले का खुलासा करते हुए पुलिस तीन लोगों को गिरफ्तार कर 72 घंटे के अंदर जेल भेज दिया है। लेकिन, दूसरी घटना को अंजाम देकर बदमाश एक बार फिर पुलिस को चुनौती दी है।
विज्ञापन


पहली घटना छह अगस्त की रात करीब 9:30 बजे की है। जोत मैलिया गांव निवासी प्रदीप कुमार डेबरी में अपने मेडिकल स्टोर को बंद करके जब घर लौट रहे थे तो रमजंगला के पास एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। उनके मुंह में असलहा डालकर जान से मारने की धमकी देते हुए करीब 8900 रुपये छीनकर फरार हो गए। पुलिस इस मामले में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध लूट का मुकदमा दर्ज कर उनका तलाश शुरू कर दी। पुलिस की मेहनत रंग लाई और घटना के 72 घंटे के भीतर आठ अगस्त को लुटेरों को पकड़ने में कामयाब हो गई। पुलिस ने उनके पास से लूट की रकम भी बरामद की।
विज्ञापन

इस घटना का खुलासा करने के बाद पुलिस राहत की सांस ले रही थी की नौ अगस्त की रात करीब आठ बजे रमजंगला में ही बाइक सवार तीन बदमाश एक प्राइवेट बैंक कमी को अपना शिकार बनाया। बैंक कर्मी अशोक कुमार यादव ने इस मामले में बैग में रखा टैबलेट, मोबाइल, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड छीने जाने का आरोप लगाते हुए अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। पूर्व में हुई घटना में पकड़े गए बदमाश अगल-बगल गांव के निवासी हैं। उनका पुराना आपराधिक इतिहास भी है। सूत्रों का कहना है कि लगातार दो घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाश अगल-बगल गांव के ही रहने वाले हैं। पुलिस तेजी के साथ काम की तो इस घटना का भी खुलासा जल्द हो जाएगा। इसके साथ ही एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश भी होगा। लगातार हुई दो घटनाओं से इस मार्ग से होकर आने-जाने वालों में भय व्याप्त होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed