{"_id":"689394c62fea8b86460e6338","slug":"santkabirnagar-news-two-accused-including-a-teenager-arrested-in-santbali-murder-case-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-136626-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: संतबली हत्याकांड में किशोर समेत दो आरोपी दबोचे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: संतबली हत्याकांड में किशोर समेत दो आरोपी दबोचे गए
Wed, 06 Aug 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 06 Aug 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
- आम तोड़ने के विवाद में सिक्टौर माफी गांव में हुई थी बुजुर्ग की हत्या
मेंहदावल। जिले के मेंहदावल थाने की पुलिस टीम ने बुजुर्ग की हत्या के मामले में किशोर आरोपी समेत दो को गिरफ्तार किया है। मेंहदावल क्षेत्र के सिक्टौर माफी गांव में 14 जून को आम तोड़ने के विवाद में मारपीट के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही दो गांव में कई दिन तक तनाव रहा और पुलिस भी मुस्तैद रही।
प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल सतीश कुमार सिंह के अगुवाई में पुलिस टीम ने आरोपी बादल निषाद निवासी अमरडोभा व एक किशोर को बीमापार मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 14 जून को ग्राम सिक्टौर माफी में दो पक्षों के मध्य आम तोड़ने की बात को लेकर झगड़ा होने के बाद लाठी-डंडे तथा ईंट-पत्थर भी चले थे। मारपीट की में संतबली यादव (75) पुत्र सरजू यादव की मौत हो गई। मृतक के पुत्र भगवानदास और नाती दुर्गेश को भी चोटें आईं थी। नाती दुर्गेश यादव निवासी सिक्टौर माफी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत किया था। पुलिस ने 15 जून को श्यामधर मौर्य, सुदर्शन, रोहित निषाद, सोहित उर्फ छोटू निषाद और दीपक निषाद निवासी अमरडोभा को घटना के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद छह अगस्त को पुलिस ने आरोपी बादल निषाद व एक किशोर को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय भेज दिया, जहां से एक आरोपी को पुलिस अभिरक्षा जिला कारागार भेज दिया गया। वही किशोर न्यायालय भेजे गए किशोर को कोर्ट ने पुलिस निगरानी में बाल सुधार गृह भेज दिया।