{"_id":"66a587f7da5d7846cc064244","slug":"santkabirnagar-news-thieves-took-away-cash-and-jewelery-worth-four-lakhs-by-breaking-the-lock-of-the-door-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-118310-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दरवाजे का ताला तोड़कर नकदी व चार लाख के जेवरात उठा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दरवाजे का ताला तोड़कर नकदी व चार लाख के जेवरात उठा ले गए चोर
Sun, 28 Jul 2024 05:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 28 Jul 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
रोसयाबाजार। धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौरा कला के राजस्व गांव रामनगर (कोढि़यवा) में शनिवार की रात चोरों ने दो घरों के मुख्य दरवाजा का ताला तोड़कर नकदी सहित लगभग चार लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। सुबह मामले की जानकारी होने के बाद घरवाले परेशान हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौरा कला के राजस्व गांव रामनगर (कोढि़यवा) में लालजी व तीजू पुत्र दशरथ का परिवार रहता है। लालजी का परिवार रिश्तेदारी में चला गया था और तीजू का परिवार प्रतिदिन की तरह रात में भोजन करके घर से कुछ दूरी पर बने कमरे में सोने चला गया। परिवार का एक सदस्य घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा बाहर से लगी सीढ़ी से छत पर सोने चला गया। सुबह सो कर उठा तब मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देख वह अवाक रह गया। चोरी होने का शोर करने लगा। शोर सुन परिवार व गांव के लोग भी आ गए। तीजू ने बताया कि चोर घर में रखे आठ हजार रुपये नकद व लगभग चार लाख रुपये के जेवरात ले गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की छानबीन कर रही है।
थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा होगा।