फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Santkabirnagar News: The face of Motinagar pond will be improved for Rs 1.5 crore

Sant Kabir Nagar News: डेढ़ करोड़ में संवरेगी मोतीनगर पोखरे की सूरत

Mon, 29 Jul 2024 05:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 29 Jul 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Santkabirnagar News: The face of Motinagar pond will be improved for Rs 1.5 crore
मोतीनगर ईदगाह के पास ​स्थित पोखरे के सुंदरीकरण के लिए पोखरे का निरीक्षण करते नपा अध्यक्ष अध्यक्
संतकबीरनगर। शहर के मोतीनगर पोखरे की सूरत बदलने की पहल हुई है। इस पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए पालिका प्रशासन की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दे दी है। ऐसे में अब नगर पालिका प्रशासन पोखरे के सुंदरीकरण के लिए तैयारी में जुट गया है। जल्द ही इस पोखरे की सूरत बदली नजर आएगी। यहां पर चारों तरफ सीढ़ी बनेगी। साथ ही बैठने के लिए बेंच आदि लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

शहर में मोतीनगर में काफी पुराना पोखरा है। इस पोखरे के कायाकल्प के लिए नगर पालिका प्रशासन ने शासन को प्रस्ताव भेजा था, जिसे शासन ने मंजूरी प्रदान कर दी है। करीब डेढ़ करोड़ खर्च कर पोखरे का सुंदरीकरण कराया जाएगा। पोखरे के चारों तरफ सीढि़या बनाई जाएंगी। लोगों के बैठने के लिए बेंच लगाए जाएंगे। साथ ही पौधरोपण भी होगा। प्रकाश व्यवस्था के लिए भी कार्य होंगे, ताकि शाम के समय पोखरा आकर्षण नजर आए। इस बीच रविवार को नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जगत जायसवाल ने पालिका कर्मी गोरख प्रसाद, पंकज कुमार, राधेश्याम सभासद असलम आदि के साथ पहुंचकर पोखरे का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


शहर के मोतीनगर पोखरे के सुंदरीकरण की पहल हुई है। इसके लिए शासन की मंजूरी मिल गई है। जल्द ही यहां पर कार्य शुरू कराए जाएंगे। निर्माण कार्य होने के बाद यह लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगत जायसवाल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed