{"_id":"66b163f98a8140c02506ca76","slug":"santkabirnagar-news-people-will-rush-before-diwali-the-problem-of-traffic-jam-will-be-resolved-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-118798-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दीपावली से पहले फर्राटा भरेंगे लोग, दूर होगी जाम की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दीपावली से पहले फर्राटा भरेंगे लोग, दूर होगी जाम की समस्या
Tue, 06 Aug 2024 05:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 06 Aug 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर के नेदुला से नई तहसील तक रिंग रोड के निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। वहीं पायलपार भुवरिया मार्ग के निर्माण कार्य में भी तेजी आई है। दो माह में यह दोनों सड़क बनकर तैयार हो जाएगी। इससे दीपावली से पहले लोग इस मार्ग से लोग फर्राटा भरेंगे। इससे जहां सफर में आसानी होगी, वहीं शहर में जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी।
शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने कदम उठाए हैं। इसके तहत शहर के नेदुला से नई तहसील तक के सड़क के चौड़ीकरण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। जहां सड़क पर पानी लगने की संभावना रहती है, वहां सीसी रोड बनाई जा रही है। इस मार्ग से होकर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग न्यायालय, विकास भवन, कलक्ट्रेट, नई तहसील आते-जाते हैं। सड़क का निर्माण होने से लोगों को आने-जाने में काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है। दूसरी तरफ पायलपार से भुवरिया तक रिंग रोड बनाया जा रहा है। इसके निर्माण पर करीब 29 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस सड़क के चौड़ीकरण का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। बीच-बीच में जो गैप है, उसका कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है। प्रशासन का दावा है कि दो माह में दोनों सड़कों को निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा। ऐसे में लोगों को उम्मीद है कि दीपावली से पहले इन मार्गों पर वाहन फर्राटा भर सकेंगे। पायलपार से भुवरिया तक बन रहे रिंग रोड के बनने के बाद बस्ती की ओर से धनघटा की तरफ जाने वाले बड़े वाहन इसी मार्ग से होकर आएंगे-जाएंगे। साथ ही जिन्हें शहर में नहीं आना है, वह लोग भी इस मार्ग से होकर सफर करेंगे। इससे शहर में होने वाले जाम की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी।
00000000000000000
शिफ्ट किए गए बिजली के पोल व तार
लोगों को आने-जाने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए पायलपार से भुवरिया तक बिजली के पोल व तार को शिफ्ट करा दिया गया है। इस क्षेत्र के निवासी अनिल कुमार, पंकज कुमार आदि ने कहा कि सड़क का निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। ऐसे में सफर में सहूलियत मिलने की उम्मीद जग गई है।
विज्ञापन
000000000000000000000
नेदुला से नई तहसील और पायलपार से भुवरिया रिंग रोड का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। दो माह में सड़कें बनकर तैयार हो जाएगी। दीपावली से पहले ही इन सड़कों पर वाहन फर्राटा भर सकेंगे।
आरके पांडेय- अधिशाषी अभियंता लोनिवि