फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Punishment for breaking school locks and stealing cylinders and rice

Sant Kabir Nagar News: स्कूलों के ताले तोड़कर सिलिंडर और चावल चोरी करने वाले को सजा

Wed, 16 Sep 2026 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Punishment for breaking school locks and stealing cylinders and rice
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। प्राथमिक विद्यालयों के ताले तोड़कर गैस सिलिंडर और चावल चोरी करने के आरोपी को न्यायालय ने दोषी करार दिया है।
ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत पुलिस की प्रभावी पैरवी के बाद अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम ने आरोपी मो. ताहिर निवासी करनजोत, थाना बेलहरकला को दोनों मामलों में एक वर्ष नौ माह के कारावास की सजा सुनाई। दोनों मुकदमों में कुल 4500 रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।
पहला मामला उच्च प्राथमिक विद्यालय बनेथू कंपोजिट का है। विद्यालय में कार्यरत मो. इस्माइल निवासी सांथा ने 28 अक्तूबर 2024 को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि विद्यालय का ताला तोड़कर एक गैस सिलिंडर चोरी कर लिया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उपनिरीक्षक लालबिहारी निषाद को विवेचना सौंपी। साक्ष्य संकलन के बाद आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया गया।
विज्ञापन

इस मामले में न्यायालय ने सुनवाई के बाद आरोपी को दोषी माना और संबंधित धाराओं में एक वर्ष नौ माह के कारावास और 500-500 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई।
दूसरा मामला उच्च प्राथमिक विद्यालय बूढ़ी बेलहर कंपोजिट का है। विद्यालय में कार्यरत राम सुरेश चौधरी निवासी दुबहा ने 14 अक्तूबर 2024 को तहरीर देकर विद्यालय का ताला तोड़कर सात बोरी चावल चोरी करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उपनिरीक्षक रविंद्र नाथ शर्मा को विवेचना सौंपी। साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपपत्र न्यायालय में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट ने मामले में आरोपी को दोषी ठहराते हुए प्रत्येक को संबंधित धारा में एक वर्ष नौ माह का कारावास और 500 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed