फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Santkabirnagar News: Naib Subedar Virendra Dubey was given final farewell on the banks of Rapti

Sant Kabir Nagar News: नायब सूबेदार वीरेंद्र दुबे को राप्ती तट पर दी गई अंतिम विदाई

Wed, 06 Aug 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 06 Aug 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Santkabirnagar News: Naib Subedar Virendra Dubey was given final farewell on the banks of Rapti
- दाह संस्कार के दौरान क्षेत्र के लोगों का उमड़ा हजूम, लोगों ने दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

- बीमारी के चलते लखनऊ कमांड अस्पताल में हुई मौत, महार रेजीमेंट में थे तैनात

मेंहदावल। मेंहदावल विकास खंड क्षेत्र के थरौली गांव के रहने वाले महार रेजीमेंट के नायब सूबेदार रहे वीरेंद्र कुमार दुबे का शव लखनऊ के निजी हॉस्पिटल से सेना के वाहन से उनके घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। वहीं क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। देर शाम गार्ड ऑफ आनर देने के साथ थरौली घाट स्थित राप्ती तट पर उनका दाह-संस्कार किया गया।

थरौली गांव निवासी वीरेंद्र कुमार दूबे महार रेजीमेंट में नायब सूबेदार के पद पर कार्यरत थे। इनकी तबीयत कुछ सप्ताह से खराब चल रही थी। लखनऊ स्थित निजी हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना ज्यों ही परिजनों को ही मिली परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के घर पर गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। बुधवार को सेना के वाहन से शव को लेकर सेना के जवान गांव पहुंचे। शव आने की सूचना पर लोगों की भीड़ दरवाजे पर एकत्रित हो गई। लोगों ने मृतक सूबेदार को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मृतक के बड़े भाई अनिल दूबे तथा रिश्ते के चाचा इंग्लिश दूबे ने बताया कि नायब सूबेदार के पद पर रहते हुए वह देश सेवा के प्रति समर्पित रहे। कुछ दिनों से परेशानी होने के कारण लखनऊ स्थित सेना के हॉस्पिटल में उन्हें एडमिट कर इलाज कराया जा रहा था।
विज्ञापन

-------------------
परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
मृतक वीरेंद्र कुमार दूबे महार रेजीमेंट के दो पुत्र हैं, जिसमें 13 वर्ष के पुलकित तथा 11 वर्ष के प्रयास हैं। आकस्मिक हुई इस घटना से दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। पत्नी पूनम का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं बच्चे भी पापा की मौत पर बिलख रहे हैं। गांव के लोग परिवार के रोने बिलखने से दुखी हैं और परिवार के लोगों को मौजूद लोग ढाढस बंधाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
थरौली घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
मृतक नायब सूबेदार का अंतिम संस्कार राप्ती नदी स्थित थरौली घाट पर किया गया। उनके पुत्र ने मुखाग्नि दी। सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ आनर दिया। घटना को लेकर क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। वहीं गांव में शव पहुंचने की सूचना के बाद मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं गांव निवासी गवर्नर तिवारी, राम प्रताप पांडेय, कृष्णानंद त्रिपाठी, शंकर यादव, रामचंद्र अवनींद्र नाथ त्रिपाठी आदि लोगों ने भी अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed