{"_id":"66f494e80588a8ddf606f804","slug":"santkabirnagar-news-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-121303-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दुकान पर काम करने वाले को मिली जानमाल की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दुकान पर काम करने वाले को मिली जानमाल की धमकी
Thu, 26 Sep 2024 04:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 26 Sep 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर के मेंहदावल चौक स्थित दुकान पर काम करने वाले कर्मी को जानमाल की धमकी मिली। पुलिस ने तहरीर मिलने पर मामले में केस दर्जकर लिया। पुलिस के अनुसार बघौली निवासी पन्नेलाल ने बताया कि वह मेंहदावल चौक स्थित दुकान पर काम करता है। उनके मोबाइल पर प्रभात उर्फ राजू निवासी कोईरीपुरवा बिना किसी कहासुनी के फोन पर गाली देने के साथ की माल लूटकर ले जाने की धमकी दे रहा था। इसके बाद उनके घर का पता करके वहां पर जाकर गाली व माल लूटने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में उक्त आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन