फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   santkabirnagar news

आरोग्य मेला : कोई दर्द से कराहते मिला...कोई जुकाम से पीड़ित जांच कराने पहुंचा

Sun, 22 Sep 2024 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 22 Sep 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
santkabirnagar news
- 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर किया गया आयोजन, 1205 मरीजों की हुई जांच, त्वचा रोग के मरीज सर्वाधिक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें कुल 1205 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। इस दौरान कोई दर्द से कराहते तो कोई जुकाम से पीड़ित जांच कराने पहुंचा। चिकित्सकों ने जांच कराने के बाद दवा के साथ ही परामर्श भी दिया।
शहर के कांशीराम उप स्वास्थ्य केंद्र पर कुल 15 मरीज इलाज कराने पहुंचे। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की और जरूरी दवा देकर भेज दिया। पौली क्षेत्र के रोसयाबाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे स्वास्थ्य मेले में सबसे ज्यादा बुखार, खांसी, जुकाम, घमौरियां, खुजली और मधुमेह के मरीज आए। मरीजों ने बताया कि लम्बे समय से दवा करा रहे थे, जब से सरकारी अस्पताल पर दिखा कर दवा ले रहे हैं तब से आराम मिला है।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि कुल 26 मरीजों की जांच की गई है। इस मौके पर डाॅ. कमलजीत वर्मा, फार्मासिस्ट अनिल कुमार मौर्य, सौरभयादव, विद्यासागर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल फीवर के मरीजों की जांच
मगहर के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 56 मरीजों की जांचकर दवा दी गई। यहां पर ज्यादातर मरीज वायरल फीवर, सर्दी, खांसी, खुजली, सूखी खांसी, गले के इंफेक्शन आदि के थे। इसी तरह जिले के 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर मेला लगा। जहां पर 1205 मरीजों का इलाज कर दवाएं दी गईं। इनेमें त्वचा रोग के 235, शुगर के 112, उदर रोग के 84, स्वास रोग के 76, लीवर के 47 मरीज सहित अन्य मरीज शामिल रहे।


बोले मरीज


कांशीराम नगरीय स्वास्थ्य उपकेंद्र पर इलाज के लिए आए थे, कई दिनों से जुकाम था। कई जगह दिखाया, लेकिन लाभ नहीं हो रहा था। स्वास्थ्य मेला में आकर चिकित्सकों से जांच कराई। एक खुराक दवा खाने के बाद राहत दिख रहा है।




- परमात्मा, निवासी, निखरकपार




पैर में काफी दिनों से दर्द होने से चलने फिरने में दिक्कत हो रही है। कुछ लोगों ने स्वास्थ्य मेला में दिखाने की बात कहीं तो यहां आई और जांच कराया। चिकित्सक ने दवा दी है, उम्मीद है कि इससे लाभ होगा।

- अफरोज बेगम, निवासी, गोला बाजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed