फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Santkabirnagar News: Girl's body found hanging from noose

Sant Kabir Nagar News: फंदे से लटकता मिला युवती का शव

Mon, 29 Jul 2024 05:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 29 Jul 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
Santkabirnagar News: Girl's body found hanging from noose
संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के दुलहीपार गांव में शनिवार की देर शाम एक युवती का शव घर में छत के कुंडी से लटकता मिला। सूचना पर एसओ जय प्रकाश दुबे की अगुवाई में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही पुलिस घटना के संबंध में परिजनों से जानकारी लेने में जुट गई।
विज्ञापन

एसओ जय प्रकाश दुबे ने बताया कि शनिवार की देर शाम लगभग 07:30 बजे के आसपास दुलहीपार गांव में एक युवती के आत्महत्या करने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल व पूछताछ शुरू की। युवती की पहचान महिमा 20 वर्ष पुत्री भूलन के रूप में हुई। पूछताछ में पिता ने बताया कि उनका गांव में दो मकान है। दोपहर में बेटी उनके साथ खेत में धान की रोपाई कर रही थी। शाम को वह घर पर चली आई। देर शाम को वह घर पर पहुंचे तो देखा कि घर के भीतर पंखे से दुपट्टे के सहारे बेटी का शव लटक रहा है। जिसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी। एसओ ने बताया कि पिता की सूचना के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करके पोस्टमाॅर्टम के लिए शव को जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेजवा दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed