{"_id":"66a5867f25bfa68f2908dfa4","slug":"santkabirnagar-news-fish-seller-dies-body-sent-to-pm-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-118354-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मछली विक्रेता की मौत, शव पीएम में भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मछली विक्रेता की मौत, शव पीएम में भेजा
Sun, 28 Jul 2024 05:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 28 Jul 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
बखिरा। नगर पंचायत बखिरा स्थित झुगियां निवासी एक 50 वर्ष के व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ने से घर वापस आते समय रास्ते में ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन शव को घर लेते गए। पुलिस ने सूचना पाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम में भेज दिया है।
कांती देवी ने बताया कि पति विदुर 50 वर्ष सुबह मछली की बिक्री के लिए बखिरा कस्बे में गए थे। मछली की बिक्री के बाद वापस घर आ रहे थे। तेज धूप व उमस होने से उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। घर वापस आते समय एक आरा मशीन के निकट तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर सड़क किनारे बैठ गए, लेकिन कुछ देर बाद सड़क किनारे जमीन पर ही लेट गए। कुछ लोगों ने इसकी जानकारी उन्हें दी। वह परिवार के अन्य लोगों के साथ भागकर मौके पर आई। देखा कि पति विदुर की मौत हो चुकी है। वह शव को लेकर घर आ गई। उसने पति की मौत की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक के घर झुंगिया पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।