{"_id":"66b15fca182e4ac429025f54","slug":"santkabirnagar-news-disabled-person-reaches-collectorate-accused-of-land-grabbing-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-118810-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कलक्ट्रेट पहुंची दिव्यांग, जमीन कब्जे का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कलक्ट्रेट पहुंची दिव्यांग, जमीन कब्जे का लगाया आरोप
Tue, 06 Aug 2024 04:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 06 Aug 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मेंहदावल क्षेत्र की एक दिव्यांग महिला सोमवार को कलक्ट्रेट पर पहुंची। जहां पर उसने एक व्यक्ति पर जमीन बैनामे का पैसा न देने का आरोप लगाया। उसी दौरान धनघटा विधायक गणेश चंद चौहान पहुंच गए और दिव्यांग महिला को लेकर डीएम के पास पहुंच गए। विधायक ने खुद शिकायती पत्र लिखवाया और डीएम से मामले में कार्रवाई की बात कही।
मेंहदावल नगर पंचायत की पश्चिमी टोला निवासी दिव्यांग शिमल सोमवार को ट्राई साइकिल से कलक्ट्रेट पर पहुंची और साइकिल से उतर कर परिसर में जमीन पर बैठ गई। उसी दौरान विधायक धनघटा गणेश चंद चौहान वहां पहुंचे। दिव्यांग को नीचे बैठा देखकर उसके पास पहुंच गए। उन्होंने पूरे प्रकरण की जानकारी ली। दिव्यांग शिमल ने बताया कि प्रार्थी के पति ने जमीन बैनामा कर दिया। बैनामा करने वाले मोहल्ले का एक व्यक्ति है। बैनामा का पैसा नहीं दे रहा है। इसके साथ ही धमकी भी दे रहे है। वह दिव्यांग है और उनके पति की दिमागी हालत भी ठीक नहीं रहती है। विधायक ने प्रकरण को डीएम के समक्ष उठाया। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने एसडीएम मेंहदावल को प्रकरण की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया।