फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Santkabirnagar News: Devotees gathered in Shiva temples with the slogans of Bol Bam and performed Jalabhishek

Sant Kabir Nagar News: बोल बम के नारों के साथ शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, किया जलाभिषेक

Tue, 29 Jul 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 29 Jul 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Santkabirnagar News: Devotees gathered in Shiva temples with the slogans of Bol Bam and performed Jalabhishek
- सावन मास के तीसरे सोमवार तामेश्वरनाथ धाम समेत जिले के 49 अन्य शिवालयों में जलाभिषेक को उमड़े भक्त
विज्ञापन

- बिड़हर में सरयू नदी से उठाया जल, तामेश्वरनाथ, कोपेश्वरनाथ, भंगेश्वरनाथ व कुबेरनाथ को चढ़ाया
संतकबीरनगर/हरिहरपुर। सावन के तीसरे सोमवार को तामेश्वरनाथ सहित जिले के 49 शिवालयों पर श्रद्धालुओं ने बोल बम के नारे के साथ जलाभिषेक किया। श्रद्धा के साथ धनघटा क्षेत्र में स्थित सरयू नदी से जलाभिषेक के लिए उमड़े भक्तों ने जल उठाया और तामेश्वरनाथ, कोपेश्वरनाथ, भंगेश्वरनाथ और कुबेरनाथ शिवालयों में स्थित पवित्र शिवलिंगों पर अर्पित किया। जलाभिषेक के लिए लाइन में लगे श्रद्धालु हर-हर महादेव का जयघोष करते रहे।
सावन के तीसरे सोमवार को जिले भर के शिवालयों में बोल बम की गूंज रही। ऐतिहासिक तामेश्वरनाथ शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। सोमवार की रात 12 बजे शिव मंदिर का कपाट खुलने के बाद से ही जलाभिषेक शुरु हो गया जो दिन के 12 बजे तक जारी रहा। सरयू से जल लेकर पहुंचे कांवरियों ने भी शिव का जलाभिषेक किया। सोमवार की सुबह से ही शिव मंदिर के सामने जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। पोखरे के किनारे लगी महिला और पुरुषों की कतार शिव का जयघोष करते हुए जलाभिषेक के लिए मंदिर की ओर बढ़ती रही।
विज्ञापन

भीड़ को संभालने में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। मंदिर परिसर को पहुंचने वाली सभी सड़कों पर बैरिकेडिंग कर दो पहिया और चार पहिया वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया था। मंदिर परिसर में अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। महिलाओं की सुरक्षा के लिहाज से परिसर में महिला पुलिस की भी तैनाती रही। शिव मंदिर और जलाभिषेक की कतार में खड़े श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। किसी भी घटना से निपटने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस की मौजूदगी रही। धनघटा-खलीलाबाद मार्ग से शिव मंदिर जाने वाली सड़क पर त्रिस्तरीय बैरिकेडिंग कर वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया था। कटका और गिठिनी के साथ ही गिरधरपुर की ओर से आने वाली सड़कों पर भी पुलिस ने बैरिकेडिंग की थी। भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से फायर टेंडर की गाड़ी और गोतखोर भी परिसर में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परेशानी की स्थिति से निपटने के लिए परिसर में चिकित्सकों की टीम भी तैनात रही। गोस्वामी परिवार से प्रधान विवेकानंद भारती, पूर्व प्रधान नरेंद्र नाथ भारती, पिंटू भारती, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ब्रह्म शंकर भारती, नागेंद्र भारती, चंद्रभान भारती, शक्ति दत्त भारती, शशांक गोस्वामी सहित कई लोग जलाभिषेक के दौरान प्रशासन के साथ सहयोग में लगे रहे। क्षेत्र के अन्य शिव मंदिरों में नाथनगर स्थित निबिअहवा पोखरा, हरिहरपुर स्थित सिद्धेश्वरनाथ मंदिर और बेल्डुहा सहित अन्य शिव मंदिरों पर भी शिवभक्तों ने शिव का जलाभिषेक किया।
-------------------------
तामेश्वरनाथ मेले में उमड़ रही लोगों की भीड़
तामेश्वरनाथ मंदिर में सावन महीने के अन्य दिनों में भी रुद्राभिषेक, मुंडन संस्कार सहित तमाम प्रकार के अनुष्ठानों का आयोजन होता रहता है। इससे मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की मौजूदगी बनी रहती है। शिव की पूजा आराधना के बाद मंदिर परिसर में लगे मेले में लोगों की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने खरीदारी के साथ मेले का लुत्फ उठाया।

---------------------
हर-हर महादेव की गूंज से गूंजे शिवालय
धनघटा। नाथनगर ब्लाॅक के सभी शिवालयों व मंदिरों में तड़के से ही हर-हर महादेव के जयकारों के बीच पूूजा-अर्चना व जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जमी रही। शिव मंदिरों में दिन भर भगवान भोले के जाप के साथ नारे गूंजते रहे। सभी श्रद्धालु इस दिन श्रावण सोमवार व्रत रख भगवान शिव की पूजा करते हैं। यही कारण है कि पूरे मास शिवालयों में गंगा जल से भगवान का अभिषेक व दुग्ध आदि से रुद्राभिषेक किया जाता है।

----------------------
पौली क्षेत्र के शिवालयों में हुआ जलाभिषेक
रोसया बाजार। श्रावण माह के तीसरे सोमवार को सुबह से क्षेत्र के शिवालयों में शिव भक्तों की भीड़ जलाभिषेक के लिए उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने शिवालयों में जयकारों के साथ जलाभिषेक धूप, दीप, फल, फूल इत्यादि पूजन सामग्रियों के साथ भगवान को किया। बाबा कुबेर नाथ शिव शक्ति धाम महादेवपुर परिसर में भक्तों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान धनघटा विधायक गणेश चंद चौहान अपनी पत्नी और हैसर ब्लाॅक की प्रमुख कालिंदी चौहान के साथ महादेवपुर मंदिर में जलाभिषेक किया। इस दौरान राहुल तिवारी, सुनील सिंह, प्रदीप पाल, सुबाष अग्रहरि, नरसिंह, रामजग यादव, शिवकुमार, देवीचरन समेत अन्य भक्तगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed