{"_id":"6893973294fbcd625a0301a8","slug":"santkabirnagar-news-democracy-protector-fighter-ramsurat-rai-passed-away-final-farewell-with-state-honors-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-136636-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: लोकतंत्र रक्षक सेनानी रामसूरत राय का निधन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: लोकतंत्र रक्षक सेनानी रामसूरत राय का निधन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
Wed, 06 Aug 2025 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 06 Aug 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
खलीलाबाद के प्राथमिक विद्यालय उसका कला के बच्चे तिरंगा यात्रा निकालते।
- 1977 में जेल गए, दो बार ग्राम प्रधान भी रहे थे
बेलहर। मंगलवार की रात नगर पंचायत बेलहर कलां के बेलहर खुर्द निवासी 76 वर्षीय लोकतंत्र सेनानी राममूरत राय की गोरखपुर स्थित एक अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।तहसीलदार मेंहदावल ने सलामी देते हुए राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी। लोकतंत्र सेनानी का अंतिम संस्कार अयोध्या धाम में संपन्न हुआ।
लोकतंत्र सेनानी मृतक राममूरत राय कुछ दिनों से बीमार थे। गोरखपुर स्थित एक अस्पताल में विगत कुछ दिनों से इलाज चल रहा था। मृत्यु की सूचना मिलने पर उनके आवास पर लेखपाल, तहसीलदार, एसओ बेलहर श्याममोहन भी पहुंच गए। तहसीलदार ने मृतक लोकतंत्र सेनानी का शव प्रोटोकॉल के साथ तिरंगे में लपेटकर सलामी दी और फूल माला चढ़ाकर लोकतंत्र सेनानी को अंतिम विदाई दी गई। शवयात्रा में लोगो की काफी भीड़ उमड़ पड़ी थी। मृतक लोकतंत्र सेनानी राममूरत राय 1977 में जेल गए थे। वह दो बार ग्राम प्रधान भी रह चुके हैं। उनके परिवार में पत्नी गायत्री देवी, बेटा परशुराम, कमलेश, बृजेश राय हैं। तहसीलदार ने परिवार की सारी जानकारी लेने के बाद कहा कि परिवार को हर संभव सरकारी मदद मुहैया कराई जाएगी। पत्नी को पेंशन के लिए भी प्रक्रिया शीघ्र ही पूरी कर ली जाएगी।
इस दौरान एसआई प्रवेश मिश्रा, रवींद्र निषाद, महेंद्र नाथ राय उर्फ पुजारी राय, महातम राय पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र निषाद, हरिराम राय, श्रीचंद पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।